Delhi: हम जानते हैं कि कृष नगरी मथुरा में दूर दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन महामारी के कारण कुछ समय से मथुरा के लिए कई शहरों से सार्वजनिक यातायात सेवाओं को बंद कर दिया गया था। ऐसे में हरियाणा में भी कुरुक्षेत्र – मथुरा के बीच चलने वाली बस सेवाओं को बंद कर दिया गया था। ऐसे में इससे यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
लेकिन अब कुरुक्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। बताया जा रहा है कि अब कुरुक्षेत्र मथुरा के बीच सीधी बस सेवाओं को शुरू कर दिया गया है। ऐसे में अब श्रद्धालु आसानी से मथुरा का सफर कर पाएंगे। 18 बस अड्डों के यात्री इस बस सेवा का लाभ उठा पाएंगे। वहीं इस फैसले से अब कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की आमदनी में भी अच्छा खासा इजाफा होने वाला है।
कुरुक्षेत्र-मथुरा के बीच शुरू हुई बस सेवा
बता दें कि कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो द्वारा मार्च 2020 में ही कुरुक्षेत्र मथुरा के बीच बस सेवाओं को बंद कर दिया था। ऐसे में यात्रियों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब इस बस सेवा को वापस से शुरू कर दिया है। ये बस 18 बस अड्डों के यात्रियों को काफी फायदा पहुंचाने वाली है। वहीं ये लंबे रूट पर चलने वाली बसें हैं जिससे कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो को भी काफी मुनाफा होने वाला है।
ड्यूटी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने ही इस बारे में बताया कि यात्रियों की अपील पर ही इन बस सेवाओं को शुरू किया गया है। यात्रियों को मथुरा जाने के लिए अन्य डिपो का सहारा लेना पड़ रहा था और काफी परेशानी भी हो रही थी। ऐसे में कुछ लोगों ने महाप्रबन्धक को के ज्ञापन सौंपा जिसमें इन बस सेवाओं को बहाल करने की बता कही गई थी। इसके बाद ही इन बस सेवाओं को शुरू करने का फैसला किया गया है।
जानिए कब शुरू होती हैं बस सेवाएँ
इंस्पेक्टर के मुताबिक जब से सेवा बंद थी तब से यात्री अन्य डिपो की बसों में ही सफरा कर रहे थे। लेकिन अब यात्रियों को कुरुक्षेत्र से मथुरा तक जाने के लिए परेशानी नहीं उथनी होगी। अब कुरुक्षेत्र मथुरा के बीच बस सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। बता दें कि कुरुक्षेत्र बस स्टैंड से मथुरा के लिए बस सुबह 4.20 बजे रवाना होती है। ये सफर करीब 325 किमी का है। इसके लिए 383 रूपये किराया तय किया गया है।ये बस 18 अड्डों पर रुकेगी ऐसे में 18 बस अड्डों के यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।