हिसार : हरियाणा में कचरा प्रबंधन को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। वहीं अब हरियाणा के हिसार में भी कचरा प्रबंधन को लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है। हिसार में भी अब कचरा उठाने के लिए वाहनों को खरीदने की कवायद तेज हो गई है। अब हिसार में इंदौर की तर्ज पर घरों से कचरा इकट्ठा करने का अभियान शुरू किया जाने वाला है।
पंद्रह सौ घरों पर होगा एक वाहन
इसके लिए सरकार भी अब तेजी से काम कर रही है। कहा जा रहा है कि हिसार में 1500 घरों पर एक कचरा गाड़ी की व्यवस्था करने का प्लान बनाया गया है। वहीं जरूरत को ध्यान में रखते हुए कचरा संग्रहण गाड़ी की संख्या को भी बढ़ाया जाने वाला है। ऐसे में हिसार में कचरा प्रबंधन करने में भी काफी मदद मिल सकेगी।
हिसार में कचरा प्रबंधन के लिए खरीदे जाएंगे वाहन
हिसार में इंदौर की तर्ज पर कचरा इकट्ठा करने का अभियान चलाया जा रहा है। अब हिसार में घर घर से कचरा इकट्ठा करने के लिए कचरा गाड़ी को चलाया जाने वाला है। फिलहाल 1500 घरों पर एक कचरा संग्रहण गाड़ी को चलाने का प्लान तैयार किया गया है और इसके बाद जरूरत के अनुसार ही गाड़ी की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है। इससे शहर के लोगों को कचरा इधर उधर फेंकने की जरूरत नहीं होने वाली है।
कचरा उठाने वाली 60 गाड़ियां आएंगी
जानकारी के अनुसार फिलहाल 60 कचरा इकट्ठा करने वाली गाड़ियों को चलाए जाने की योजना है । ये वाहन दो चरणों में चलाए जा रहे हैं। इसके लिए बैठक भी हो चुकी है। अधिकारियों ने भी अपने क्षेत्र की लिस्ट चीफ इंजीनियर को सौंप दी है। वहीं कागजी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। इस शहर में अब कचरा प्रबंधन अच्छे से हो सकेगा।
कबाड़ वाहनों को भी कराया जाएगा दुरुस्त
वार्डों की जरूरत के अनुसार गाड़ियों को इलाकों में चलाया जाने वाला है। वहीं कुछ वाहन ऐसे भी हैं जो खराब हो चुके हैं। ऐसे नगर निगम के पास 13 वाहन हैं। अब कहा जा रहा है कि इन वाहनों को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा। इन वाहनों को कचरा प्रबंधन के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला है। जल्द ही वाहनों के लिए टेंडर की प्रक्रिया को भी शुरू किया जाने वाला है।