नई दिल्ली : दिल्ली में रैपिड रेल कॉरिडोर पर काम किया जा रहा है। वहीं जल्द ही इस कॉरिडोर का काम भी पूरा किया जाएगा। अब खबर आ रही है कि इस कॉरिडोर पर मालगाड़ी चलाने का काम भी किया जाने वाला है। इससे कई शहरों को लाभ भी मिलने वाला है। दिल्ली एनसीआर में कारोबार को तेजी देने के लिए ही मालगाड़ी चलाने का फैसला किया गया है। फिलहाल इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।
तय होगा माल गाड़ी चलाने का समय
मालगाड़ी को चलाने के लिए समय भी तय किया गया है। वही यात्रियों को भी इस कॉरिडोर से काफी लाभ मिलने वाला है और यात्रियों की यात्रा भी सुगम हो जाएगी। इसके लिए अब जगह जगह कई बड़े वेयरहाउस बनाने का काम भी चल रहा है। इस रेल सेवा से सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में भी काफी आसानी होने वाली है। आइए जानते है खबर को विस्तार से
रैपिड रेल कॉरिडोर पर चलाई जाएगी मालगाड़ी
एनसीआरटीसी नई योजना पर तेजी से काम कर रहा है। रैपिड रेल कॉरिडोर का काम भी अब तेजी से किया जा रहा है। इस कॉरिडोर के बन जाने के बाद यात्रियों को सफर करने में काफी आसानी हो जाएगी। इस रेल सेवा को मेट्रो की तरह ही सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक यात्रियों के लिए चलाया जाने वाला है। अब इस रेल सेवा से कारोबार को बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
कहा जा रहा है कि अब दिल्ली एनसीआर में कारोबार को बढ़ावा देने के लिए इसी कॉरिडोर पर मालगाड़ी को चलाने की योजना भी तैयार की जा रही है। इस योजना पर अब गंभीरता के साथ विचार किया जा रहा है। इस योजना का लाभ पार्सल सेवाओं और कूरियर सेवाओं को मिल सकेगा। इस कॉरिडोर पर मालगाड़ी के चलने के बाद दिल्ली, मेरठ, हरियाणा के पानीपत, फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम जैसे शहरों को काफी लाभ भी मिलने वाला है।
बनाए जाएंगे वेयरहाउस
हालांकि अभी इस योजना को लेकर बातचीत चल रही है और कंपनियों के साथ बातचीत भी की जा रही है। रैपिड रेल के डिपो में ही वेयरहाउस को बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार जंगपुरा, दुहाई और मोदीपुरम में ही वेयरहाउस बनने वाले हैं। एक वेयरहाउस से दूसरे वेयरहाउस तक सामान पहुंचाना भी अब काफी आसान हो जाएगा। सुबह 6 से रात 11 तक यात्री सेवाएँ चलेंगी इसके बाद ही मालगाड़ी का संचालन शुरू किया जाएगा।