Sunday, May 28, 2023

इस खेती को शुरू करने से किसानों को होगा खूब मुनाफा, हरियाणा सरकार द्वारा भी दी जा रही है मदद

Must Read

Delhi: भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। भारत की अर्थव्यवस्था का आधार भी कृषि को ही माना जाता है। लेकिन आज के समय में कई किसान खेती बाड़ी से खुश नहीं है क्योंकि उन्हें अच्छा मुनाफा नहीं मिल पा रहा है। लेकिन ये खबर कई किसानों के लिए बेहद ही खास होने वाली है जिसमें आपको हम खास खेती के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस खेती को कर किसान अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। बताया जा रहा है कि यदि किसान इस खेती को करते हैं तो उन्हें आने वाले सालों में एक ही पेड़ से लाखों का मुनाफा होना शुरू हो जाएगा। वहीं हरियाणा सरकार भी इस खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों कि मदद कर रही है। आइए जानते हैं

इस खेती से किसान कमा सकते हैं खूब मुनाफा

बता दें कि यहाँ हम चंदन की खेती की बात कर रहे हैं। चंदन की खेती से किसानों को अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। इस खेती की भारत के बाज़ारों में अच्छी ख़ासी डिमांड भी देखने को मिल रही है। वहीं चंदन की लकड़ियों का रेट भी काफी ऊंचा है क्योंकि चंदन का इस्तेमाल कई कार्यो में किया जाता है। जानकारी के अनुसार इस बिज़नस को शुरू करने में 1 लाख तक का निवेश होता है और 10-15 साल के बाद एक ही पेड़ से 5 लाख तक का मुनाफा कमाया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि इस बिज़नस के लिए हरियाणा सरकार भी आर्थिक मदद कर रही है। हरियाणा सरकार द्वारा पानी के टैंकर बनाने, ड्रिप एरिगेशन सिस्टम और पौधे खरीदने के लिए सब्सिडी दी जा रही है। ऐसे में सरकार की मदद लेकर कम खर्च में ही अच्छी ख़ासी कमाई की जा सकती है।

ऐसे कर सकते हैं चंदन की खेती

चंदन का पौधा नर्सरी से मिल जाता है और ये एक परजीवी पौधा है जिसके लिए एक होस्ट पौधा लेने की भी जरूरत होती है। 15-20 साल बाद इन पेड़ों से लकड़ी काटी जा सकती है। ऑर्गेनिक तरीके से खेती करने पर कम समय में ही पेड़ तैयार हो जाते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana