Sunday, May 28, 2023

हरियाणा की डॉ. सुशीला ने कर दिखाया कमाल, शादी के 10 साल बाद पूरा किया जज बनने का सपना

Must Read

सोनीपत: हरियाणा में न्यायिक सेवा परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है। इस परिणाम के साथ ही कई लोगों का हरियाणा में जज बनने का सपना पूरा हो चुका है। प्रदेश के अलग अलग जिलों से कई परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में बाज़ी मारी है। वहीं सोनीपत की डॉ. सुशीला ने भी इस परीक्षा को पास कर लिया है।

आसान नहीं था सफर

हालांकि सुशीला के लिए ये सफर आसान नहीं था लेकिन सुशीला ने हार नहीं मानी और शादी के 10 साल बाद जज बनने का सपना पूरा किया। आज सुशीला कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें

डॉ. सुशीला ने भी पास की न्यायिक सेवा परीक्षा

हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली डॉ. सुशीला ने हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा में बाज़ी मारी है। शादी के 10 साल बाद सुशीला ने अपना जज बनने का सपना पूरा किया है। दरअसल सुशीला मूल रूप से जींद की रहने वाली हैं। 2012 में सुशीला ने सोनीपत के विकास वर्मा से शादी की। शादी से पहले सुशीला ने सिविल अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर भी काम किया था। वहीं शादी के बाद घर के साथ साथ सुशीला ने दिल्ली के विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ में सहायक प्रोफेसर के तौर पर पढ़ाना भी शुरू किया।

अब पूरा किया जज बनने का सपना

सहायक प्रोफेसर के पद पर काम करते हुए सुशीला ने अपना जज बनने का सपना पूरा करना चाहा जिसके लिए सुशीला ने कड़ी मेहनत भी की। वहीं अब सुशीला ने अपना ये सपना पूरा कर लिया है। सुशीला ने एमडीयू रोहतक से एलएलबी, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एलएलएम और भगत फूल सिंह महिला यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। आज पूरे परिवार को सुशीला पर गर्व हो रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana