Delhi: दिल्ली सरकार द्वारा लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए कई अहम फैसले किए जा रहे हैं। हाल ही में दिल्ली में पानी का बिल भरने वालों के लिए खबर आई है। इस खबर को खुद सीएम केजरीवाल ने ही साझा किया है जिसकी चर्चा हो रही है। जिन भी लोगों का पानी का बिल लंबे समय से बकाया है उनके लिए सरकार ने राहत देने का काम किया है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में अब बकाया पानी का बिल भरने पर सरचार्ज नहीं देना होगा। ऐसे में जिन भी लोगों का पानी का बिल काफी समय से बकाया है वे जल्द ही पानी का बिल भर सकते हैं क्योंकि उन्हें अब सरचार्ज नहीं देना होगा।
दिल्ली में माफ किया गया सरचार्ज
दिल्ली में लोगों को पानी का बिल भरने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसके लिए सरकार भी अलग अलग स्कीम निकालकर पानी का बिल भरवाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। अब हाल ही में सीएम केजरीवाल द्वारा ही जानकारी दी गई है कि दिल्ली में पानी का बकाया बिल भरने पर सरचार्ज नहीं देना होगा। 31 दिसंबर 2022 तक के लिए 100% सरचार्ज को माफ कर दिया गया है। इसलिए अब जिंका भी बिल बकाया है वे जल्द पानी का बिल भर सकते हैं।
यमुना को स्वच्छ बनाने का भी शुरू हो चुका है मिशन
इसके अलावा भी दिल्ली में यमुना को साफ और स्वच्छ बनाने का मिशन शुरू हो चुका है। इसके लिए सरकार की ओर से कई अहम फैसले भी लिए गए हैं और साथ ही साथ कई प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दे दी गई है। हाल ही में सरकार ने कहा है की केशोपुर और नजफ़गढ़ में गिरने वाले 85 एमजीडी सिवेज को रोजाना साफ कर अब नजफ़गढ़ नाले में ही डाला जाएगा जिससे यमुना को साफ बनाया जा सकता है।