चंडीगढ़ : देश में त्यौहारों का समय चल रहा है। दिवाली देश के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है और आमजन भी इस त्यौहार को धूमधाम के साथ मनाते हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से महामारी के कारण इस त्यौहार की धूम काफी कम थी लेकिन इस साल बाज़ारों की रौनक भी लौट आई है और त्यौहार की चकाचौंध बाज़ारों में नज़र आ रही है।
भैया दूज के दिन मिलेगी छुट्टी
हालांकि 2022 में दिवाली, गोवर्धन और भाईदूज एक साथ नहीं हैं। ऐसे में बच्चों के मन में भी भाईदूज की छुट्टी को लेकर संशय बना हुआ है। लेकिन हरियाणा ने भाईदूज के दिन अधिकारिक छुट्टी का एलान कर दिया गया है,ऐसे में छात्र भी बेहद खुश हैं। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें
हरियाणा में 27 अक्टूबर को होगी छुट्टी
पूरे देश में इस बार 27 अक्टूबर को भाईदूज का त्यौहार मनाया जाने वाला है। ये पर्व भाई बहन के रिश्ते का प्रतीक होता है। वहीं हरियाणा में अब इस दिन यानि 27 अक्टूबर को छुट्टी का एलान कर दिया गया है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा पंचकुला की तरफ से छुट्टी को लेकर जानकारी दी गई है।
शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट तथा एडिड विद्यालयों में भाई दूज के उपलक्ष्य में 27 अक्तूबर 2022 को अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। #Haryana #DIPRHaryana pic.twitter.com/Mnql4zNhwR
— DPR Haryana (@DiprHaryana) October 21, 2022
ट्वीट करके दी जानकारी
ट्वीट में लिखा गया है कि “शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट तथा एडिड विद्यालयों में भाई दूज के उपलक्ष्य में 27 अक्तूबर 2022 को अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और विभाग ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे राज्य में 27 अक्टूबर को स्कूल की छुट्टी के आदेश की अनुपालना सुनिश्चित करें।
हर बार एक साथ होती है छुट्टी
दरअसल हर बार दिवाली, गोवर्धन और भाईदूज लगातार आते हैं और बच्चों को छोटी दिवाली, दिवाली और भाईदूज समेत 5 दिनों की छुट्टी दी जाती है। लेकिन इस बार दिवाली 24 अक्टूबर की है तो वहीं भाईदूज 27 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।