अंबाला : हरियाणा को आस पास के राज्यों से बेहतर कनेक्टिविटी देने का काम किया जा रहा है। इसके लिए कई हाइवे का निर्माण भी किया जा रहा है जिससे आमजन के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य पहुंचना काफी आसान हो गया है और बहुत कम समय में इस सफर को तय किया जा सकता है।
कई जिलों से होकर गुजरेगा हाईवे
वहीं अब हरियाणा के अंबाला से यूपी के शामली तक ग्रीनफील्ड हाइवे बनाया जाने वाला है। ये हाइवे हरियाणा के कई जिलों से होकर गुजरने वाला है और इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो चुका है। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इस हाइवे के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा है।
121 किमी लंबा होगा ये हाइवे
हरियाणा और उत्तरप्रदेश के बीच सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए अब ग्रीनफील्ड हाइवे को तैयार किया जाएगा। ये हाइवे 121 किमी लंबा बताया जा रहा है। ये हाइवे हरियाणा के अंबाला से शुरू होकर यूपी के शामली तक बनाया जा रहा है। वहीं अब मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इस हाइवे को लेकर आदेश दिए हैं जल्द से जल्द अधिग्रहित भूमि के मालिकों को राशि का भुगतान किया जाए।
जल्द पूरा होगा जमीन का अधिग्रहण
वहीं भूमि अधिग्रहण का जितना भी काम बाकि है उसे भी जल्द ही पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। ये हाइवे लुधियाना बरेली कॉरिडोर का हिस्सा बताया जा रहा है। हाइवे के निर्माण को लेकर संजीव कौशल संबंधित जिलों के उपायुक्तों और ज़िला वन अधिकारियों के साथ भी बैठक कर चुके हैं।
करोड़ों के खर्च से तैयार किया जाएगा ये हाइवे
संजीव कौशल ने ही बताया है कि इस हाइवे के निर्माण में 4600 करोड़ का खर्च आने वाला है। जिसमें से 3200 करोड़ सिविल वर्क और 1400 करोड़ अधिग्रहित भूमि के मालिकों को दिए जाने वाले हैं। ये हाइवे हरियाणा के अंबाला, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र से सटे इलाकों से गुजरने वाला है।