Sunday, May 28, 2023

हरियाणा बना मिनी इंडिया, गुरुग्राम में लगा फ्री अनोखा मेला

Must Read

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में खास उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गुरुग्राम में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर सरस मेले का आयोजन किया गया है। ये मेला बेहद ही खास बताया जा रहा ही जिसमें इंडिया की झलक देखने को मिलने वाली है। इस बार मेले में इंडिया के अलग अलग राज्यों के उत्पाद और व्यंजन का लुत्फ उठाया जा सकता है।

जो लोग भी घूमने फिरने और खाने पीने के शौकीन हैं वे इस मेले में जरूर जा सकते हैं। आम लोगों के लिए भी एंट्री को फ्री रखा गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद भी इस मेले में उठाया जा सकता है। आइए जानते हैं इस मेले से जुड़ी खास बातें

गुरुग्राम में शुरू हो चुका है सरस मेला

गुरुग्राम में पहली बार लगने वाला राष्ट्रीय सरस मेला 7 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। ये मेला 23 अक्टूबर 2022 तक चलने वाला है जिसमें भारत के अलग अलग राज्यों की झलक देखने को मिलने वाली है। मेले में अलग अलग राज्यों के फेमस फूड और उत्पाद भी मिलने वाले हैं। इस अनोखे मेले का आयोजन गुरुग्राम में लेजर वैली ग्राउंड सेक्टर 29 में किया जा रहा है। अलग अलग राज्यों की कला भी इस मेले में देखने को मिलने वाली है।

मेले में लगाए गए है ढाई सौ स्टॉल

जानकारी के अनुसार भारत के अलग अलग राज्यों की कला और उत्पादों से जुड़े 250 स्टॉल लगाए जाने वाले हैं। वहीं 30 लाइव फूड स्टॉल भी लगाए जाने वाले हैं जहां कई राज्यों के फेमस फूड का लुत्फ उठाया जा सकता है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाने वाला है।

एंट्री के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क

ये मेला स्वयं सहायता ग्रुप की महिलाओं के लिए भी बेहद खास होने वाला है। जानकारी के अनुसार मेले में विभिन्न विषयों पर कार्यशालाओं को भी आयोजित किया जाने वाला है ताकि वे भी अपने उत्पादों को बेचने और मार्कर्टिंग करने में महारथ हासिल कर सकें। आम लोगों को इस मेले में जाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। मेले का समय सुबह 11 बजे से रात 9.30 बजे तक का तय किया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana