Monday, May 29, 2023

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, DA में कर दी है बढ़ोत्तरी

Must Read

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार अपने कर्मचारियों के लिए आए दिन कई अहम फैसले लेती रहती हैं। हाल ही में हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली का खास तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का फैसला किया है। इससे सरकारी कर्मचारियों को काफी लाभ मिलने वाला है। कई कर्मचारी भी सरकार के इस फैसले से खुश नज़र आ रहे हैं।

4% बढ़ाया गया D A

डीए को अब 34% से 38% कर दिया गया है। अक्टूबर महीने से ही ये बढ़ा हुआ डीए मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं एरियर का पैसा कैश नहीं दिया जाने वाला है। इसे पीएफ़ में ही जमा किया जाने वाला है। हालांकि 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों को ही इस बढ़े हुए डीए का लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं

हरियाणा सरकार ने बढ़ाया डीए

हाल ही में हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला किया है जिसके मुताबिक अब हरियाणा में डीए को बढ़ा दिया गया है। 34% से 38% डीए कर दिया गया है। 7 वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों को ही इस बढ़े हुए डीए का लाभ मिलने वाला है। अक्टूबर महीने की सैलरी में बढ़ा हुआ डीए आएगा। वहीं जुलाई से सितंबर तक का एरियर नवंबर में दिया जाने वाला है। हालांकि ये एरियर का पैसा कैश नहीं दिया जाएगा ये पीएफ़ में ही जमा किया जाने वाला है। लगभग 2.80 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने वाला है।

इससे पहले न्यूनतम मजदूरी में भी की गई थी वृद्धि

हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी में भी वृद्धि की गई थी जिससे प्रदेश के कर्मचारियों को लाभ मिलने वाला है। इस बढ़ी हुई न्यूनतम मजदूरी का लाभ श्रमिकों की 16 श्रेणियों को मिलने वाला है। अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 10098.88रु तय की गई है। जिसमें जनवरी 2022 से 144.40 रु डीए भी जोड़ा जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana