चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को अलग अलग फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार द्वारा भी कई अहम फैसले किए जा रहे हैं और किसानो को प्रोत्साहन राशि देने का काम भी किया जा रहा है। वहीं बंजर होती जमीन को लेकर भी अलग अलग राज्यों की सरकारें काफी चिंता में है।
लेकिन हरियाणा सरकार अपने स्तर पर इस समस्या को खत्म करने का काम कर रही है। हरियाणा सरकार द्वारा भी अब धान, गेहूं के अलावा दूसरी फसलों की खेती पर प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इससे किसानों को भी काफी लाभ मिलने वाला है। कुछ कृषि प्रधान जिलों में ही इस योजना को शुरू किया गया है।
किसानों को मिलेगी प्रति एकड़ 4000 रु की मदद
दरअसल हरियाणा सरकार द्वारा किसानो को अलग अलग तरह की फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और उन्हें इसके लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। सरकार ने कहा है कि 7 कृषि प्रधान जिलों में दलहन और तिलहन की फसल उगाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 4000 रु की प्रोत्साहन राशि दी जाने वाली है। इससे किसानों को भी आर्थिक मदद मिल सकेगी। इन 7 जिलों में भिवानी, झज्जर, रेवाड़ी, हिसार, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नुंह शामिल है।
फसलों का विविधिकरण करना चाहती है सरकार
कहा जा रहा है कि सरकार का उद्देश्य लागत कम कर किसानों की आय में इजाफा करना है। वहीं सरकार फसलों के विविधिकरण पर भी ध्यान दे रही है इसलिए इस योजना को भी शुरू किया गया है। कहा जा रहा है कि निजी कारोबारियों को गेहूं बेचना भी इस बार किसानों के लिए काफी अच्छा रहा है और उन्हें अच्छा मुनाफा भी हुआ है।