Monday, March 20, 2023

वेटलिफ्टर दीपक पर गर्व कर रहा है हरियाणा, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया परिवार का मान

Must Read

जींद : देश विदेश में समय समय पर अलग अलग खेलों का आयोजन होता रहता है। वहीं इस समय भारत में भी 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। ये प्रतियोगिता गुजरात में आयोजित हो रहे हैं। नेशनल गेम्स में अलग अलग कैटेगरी में प्रतियोगिताएं हो रही और हरियाणा वाले भी अपना दमखम दिखा रहे हैं।

हरियाणा के खिलाड़ी भी एक के बाद एक लगातार कई मेडल ला रहे हैं और मेडलों की लिस्ट में सबसे शीर्ष पर हैं। वहीं अब हरियाणा के वेटलिफ्टर ने हरियाणा के खाते में एक और गोल्ड मेडल जोड़ दिया है। हरियाणा के जींद के दीपक लाठर ने ये गोल्ड हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं वेटलिफ्टर दीपक से जुड़ी पूरी खबर.

हरियाणा के वेटलिफ्टर ने किया कमाल

हरियाणा वाले नेशनल गेम्स में वाकई कमाल कर रहे हैं। कुश्ती के मुक़ाबले में अब तक हरियाणा 9 मेडल हासिल कर चुका है जिसमें 3 गोल्ड, 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल है। अब तक देश 18 गोल्ड मेडल हासिल कर चुका है। हाल ही में हरियाणा के जींद के रहने वाले वेटलिफ्टर दीपक लाठर ने भी गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। दीपक की इस शानदार जीत पर पूरे प्रदेश को उस पर गर्व हो रहा है.

दीपक ने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित स्नैच 145 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क में 170 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। ऐसे में अब दीपक के परिवार में खुशी का माहौल है और हर कोई दीपक को बधाई दे रहा है। लेकिन ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी दीपक कई खेलों में कई मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।

इस अवार्ड से किया जा चुका है सम्मानित

2018 में दीपक कॉमनवेल्थ गेम्स में भी कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। अब तक दीपक ने 12 अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीत लिए हैं। इसके अलावा दीपक ने कई चैंपियनशिप में मेडल अपने नाम किए हैं। 2015 में राष्ट्रपति द्वारा दीपक को बेस्ट युवा नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

चरखी दादरी की यह सड़क गड्ढों में हुई तब्दील, आमजन को भी हो रही है परेशानी

Delhi: सरकार द्वारा समय-समय पर अच्छी सड़क कनेक्टिविटी देने का दावा किया जाता है। हरियाणा सरकार द्वारा कहा जाता...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana