चंडीगढ़ : हरियाणा अक्सर दूध, दही और घी के लिए फेमस रहते हैं। हरियाणा के खानपान को बिना दूध, दही, लस्सी के तो अधूरा ही माना जाता है। वहीं अब खबर आ रही है कि हरियाणा में आमजन का दुग्ध उत्पादों पर वापस भरोसा बढ़ रहा है। हरियाणा में दूध से बने उत्पादों को खूब पसंद किया जा रहा है।
नंबर वन हुआ हरियाणा
जानकारी के अनुसार हरियाणा दूध से बने उत्पादों के उत्पादन और खपत में पहले नंबर पर है। पिछले कुछ समय से उत्पादन और खपत में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। हाल ही में इस बढ़ते हुए उत्पादन और खपत को लेकर कुछ आंकड़े भी सामने आए हैं। आइए जानते हैं खबर को विस्तार
हरियाणा में पसंद किए जा रहे हैं दूध से बने उत्पाद
हरियाणा में दूध से बने उत्पादों के उत्पादन और खपत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। एक तिमाही में हरियाणा में घी की खपत 29.95%, लस्सी की खपत 48.70% और दही की खपत 54.5% दर्ज की गई है जो बढ़ चुकी है। वहीं दूध की खपत भी 7% तक बढ़ी हुई बताई जा रही है। प्रति व्यक्ति दूध उत्पादन खपत में हरियाणा इस समय पहले नंबर पर चल रहा है। बताया जा रहा है कि दूध से बने उत्पादों की खपत बढ़ाने में सहकारी फीडरेशन की ब्रांडिंग और पैकेजिंग की रणनीति का योगदान भी बताया जा रहा है।
दूध व्यवसाय में हो रही है वृद्धि
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने जानकारी दी है कि सहकारी फेडरेशन की कड़ी मेहनत से ही पिछले 2 सालों में सहयोगी संस्थाओं के साथ दुग्ध व्यवसाय और लाभ में भारी वृद्धि को दर्ज किया गया है। 2019-20 तक कारोबार 1159 करोड़ रूपये से 2021-22 में 1505 करोड़ तक पहुँच गया है।