Monday, May 29, 2023

हरियाणा की महिला ने निभाया पत्नी होने का फर्ज़, करवाचौथ पर पति को दिया जीवनदान

Must Read

फरीदाबाद : नारी शक्ति को शब्दों में बयां करना वाकई मुश्किल है। आज भी ऐसी कई महिलाएं हैं जो नारी शक्ति शब्द को अलग ही आयाम दे रही हैं। कहा जाता है कि एक पत्नी अपने पति के लिए कुछ भी कर सकती है। अब तक ये सब सिर्फ सुना था लेकिन हरियाणा के फ़रीदाबाद में ऐसा देखने को भी मिला है जहां करवाचौथ के मौके पर एक पत्नी ने अपने पति को जीवनदान दिया है।

इस महिला का नाम रेखा वर्मा है जिन्होंने हाल ही में अपने पति ओम प्रकाश को अपनी एक किडनी देकर उनकी जान बचाई है। अब हर कोई रेखा के जज़्बे को सलाम कर रहा है और कई लोग तो रेखा को आज के समय की सावित्री बता रहा है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

रेखा ने निभाया पत्नी होने का फर्ज़

हरियाणा के फ़रीदाबाद की भारत कॉलोनी की रहने वाली रेखा वर्मा आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। रेखा ने साबित किया है कि पति की जान पर बन आए तो एक पत्नी कुछ भी कर सकती है। रेखा के पति ओम प्रकाश को भी किडनी से जुड़ी समस्या थी जिसके लिए रेखा ने अपनी एक किडनी अपने पति को दे दी है। एकोर्ड अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई है। ये सर्जरी डॉ. जितेंद्र कुमार और डॉ. सौरभ जोशी ने की है। करीब 8 घंटे तक ये सर्जरी चली लेकिन अब दोनों स्वस्थ हैं।

लंबे समय से परेशान थे ओमप्रकाश

जानकारी के अनुसार रेखा और ओमप्रकाश की शादी हुए पाँच साल हुए हैं। उनके दो बच्चे भी हैं लेकिन ओमप्रकाश को किडनी से जुड़ी समस्या थी जिसके लिए उनका डायलसिस भी किया जा रहा था। ऐसे में ओमप्रकाश को कई समस्याएँ आ रही थी जिससे छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी। जब ये बात ओमप्रकाश ने रेखा को बताई तो रेखा भी इसके लिए तुरंत तैयार हो गई। वाकई रेखा जैसा जज़्बा बहुत कम ही लोगों के अंदर होता है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana