Monday, March 20, 2023

हरियाणा के छोरे ने गोल्ड पर लगाया निशाना, रोशन किया प्रदेश का नाम

Must Read

नई दिल्ली : देश विदेश में अलग अलग खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है जिसमें हरियाणा से भी कई खिलाड़ी भाग लेते हैं और अपनी खास पहचान बनाते हैं। हरियाणा में अब तक कई खिलाड़ी अलग अलग खेलों में अपनी पहचान बना चुके हैं और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।

वहीं अब देश में 36वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज किया जा चुका है और हरियाणा से भी कई खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया है। अब हाल ही में करनाल के भीम अवार्डी अनीश भनवाला ने गोल्ड हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

हरियाणा के अनीश ने शूटिंग में जीता गोल्ड

29 सितंबर को पीएम मोदी ने 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया है। इस बार खेल गुजरात में आयोजित किए गए हैं। इन खेलों में करनाल के अनीश ने कमाल कर दिखाया है। अनीश ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मेन मुक़ाबले में गोल्ड हासिल कर प्रदेश की शान में चार चांद लगा दिए हैं। अहमदाबाद में इस शूटिंग प्रतियोगिता को आयोजित किया गया था। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कई खेलों का आयोजन किया गया है।

वहीं गांधीनगर, वडोदरा, भावनगर और राजकोट में भी राष्ट्रीय खेलों के मुक़ाबले चल रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब अनीश ने ये कमाल किया है। बीते अगस्त महीने में भी अनीश ने जर्मनी में चौथी सुहलर कप शूटिंग प्रतियोगिता में दो कांस्य हासिल किए थे। दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित ISSF निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी अनीश ने रजत हासिल किया है। इसके अलावा भी वे कई बार देश प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।

राष्ट्रपति से भी मिल चुका है सम्मान

बता दें कि अनीश को उनकी काबिलियत के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने पर अनीश को दो बार राष्ट्रपति अवार्ड मिल चुका है। पीएम मोदी भी अनीश को सम्मानित कर चुके हैं। हरियाणा सरकार ने भी अनीश को भीम अवार्ड से सम्मानित किया है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

इसी साल शुरू हो सकती है दिल्ली मेरठ रैपिड रेल, जानिए ट्रेन से जुड़ी खास बातें

Delhi: आज के समय में सरकार द्वारा परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने का काम किया जा रहा है ताकि...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana