Monday, May 29, 2023

हरियाणा की बेटी दीपिका ने कुवैत में लहराया तिरंगा, एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत

Must Read

Delhi: हरियाणा अब खेलो का हब बनता जा रहा है। हरियाणा के खिलाड़ी सिर्फ अपने परिवार और प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम भी विदेश स्तर पर ऊंचा कर रहे हैं। हाल ही में नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया था जिसमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने धड़ाधड़ मेडल जीते और हरियाणा को तीसरा स्थान भी मिला।

वहीं अब कुवैत में भी चौथी यूथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें हरियाणा की बेटी दीपिका ने देश का नाम रोशन कर दिया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन कुवैत में किया गया था। आज हर कोई दीपिका पर गर्व कर रहा है। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें

दीपिका ने विदेश में लहराया तिरंगा

दरअसल हाल ही में 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक कुवैत में चौथी यूथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें एथलेटिक्स हरियाणा की बेटी दीपिका ने भी भाग लिया था। अब इस चैंपियनशिप में दीपिका ने 50 मीटर 15 सेंटीमीटर का जेवलीन थ्रो कर रजत पदक अपने नाम कर लिया है। ऐसे में दीपिका ने सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं बल्कि भारत और हरियाणा का नाम भी रोशन कर दिया है। हर कोई दीपिका पर गर्व कर रहा है।

इससे पहले भी रोशन कर चुकी हैं नाम

दीपिका के गुरु हनुमान सिंह ने बताया है कि 17 सितंबर से 19 सितंबर तक यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का भी आयोजन किया गया था जिसमें दीपिका ने नया रिकॉर्ड बनाया और भारत यूथ एशिया टीम में भी अपनी जगह बना ली। अब दीपिका की सफलता से हर कोई खुश है। दीपिका अभी 12वीं कक्षा में पढ़ रही हैं और उनके पिता भी किसान हैं। लेकिन आज दीपिका के पिता को भी बेटी पर गर्व हो रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana