अंबाला : हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा के परिणाम आने के बाद कई होनहार छात्रों की कहानी सामने आ रही है। इस परीक्षा में हरियाणा के परीक्षार्थियों ने भी कमाल कर दिया है। सिर्फ लड़कों ने ही नहीं बल्कि कई लड़कियों ने भी प्रदेश में जज बनने का सपना पूरा किया है। हरियाणा की एक बेटी ने इस परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है।
इनका नाम रोहिला है जो अंबाला कैंट की रहने वाली हैं। रोहिला ने हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है। हालांकि इस सफलता के लिए रोहिला ने काफी कड़ी मेहनत की है और इसके बाद ही उन्हें ये सफलता मिल पाई है।
अंबाला की रोहिला ने रौशन किया नाम
हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। इस परीक्षा परिणाम के आने के बाद अब कई युवाओं का जज बनने का सपना पूरा हो चुका है। हरियाणा के अंबाला कैंट की रहने वाली रोहिला ने इस परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है। हालांकि इस परीक्षा में दूसरा स्थान पान वाकई मुश्किल है लेकिन ये सब रोहिला की कड़ी मेहनत का नतीजा है और अब वे जज बनने का सपना पूरा कर चुकी हैं। इससे पहले रोहिला ने एमपी न्यायिक सेवा परीक्षा को भी पास किया है।
पूरा किया दादा का सपना
रोहिला ने बताया है कि इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए रोहिला ने खुद से ही पढ़ाई की है और आज परिणाम सबके सामने है। वहीं रोहिला के दादा का सपना भी था कि रोहिला जज बने और रोहिला की दादी ने कहा है कि आज रोहिला ने न सिर्फ दादा का सपना पूरा किया है बल्कि सात पीढ़ियों का नाम चमकाया है।