Sunday, May 28, 2023

हरियाणा की बेटी ने किया कमाल, एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल

Must Read

Delhi: आज के समय में लड़कियां भी हर क्षेत्र में कमाल कर रही हैं। खेलों में भी कई लड़कियों ने अपनी प्रतिभा से पूरे देश और हरियाणा का नाम भी रोशन किया है। ऐसी ही एक होनहार बेटी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। हरियाणा के फ़रीदाबाद के बल्लभगढ़ की रहने वाली जिया रावत ने खेलों के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

जिया रावत को एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुन लिया गया है। अब पूरा परिवार बेटी की उपलब्धि से बेहद खुश है। ये चैंपियनशिप 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक थाईलैंड में होने वाली है। जिया ने अपनी कड़ी मेहनत से हरियाणा का नाम भी रोशन कर दिया है।

जिया रावत ने भारतीय टीम में बनाई जगह

हरियाणा के बल्लभगढ़ के सागरपुर की रहने वाली जिया रावत ने एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है। जब जिया साढ़े पाँच साल की थी तभी उनके पिता ने उनकी प्रतिभा को पहचान लिया था। इसके बाद उनके पिता उन्हें कोर्ट लेकर जाने लगे। मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी से जिया ने अपने सफर को शुरू किया और उनके कोच ने भी उनका काफी साथ दिया। धीरे धीरे जिया भी इस खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने लगी। जिया की माँ ने भी बेटी को आगे बढ़ाने के लिए खुद की नौकरी छोड़ दी थी।

अब तक हासिल कर चुकी हैं कई उपलब्धि

आज जिया कई उपलब्धि हासिल कर चुकी है। जिया अंडर-17 में देश की टॉप रैंकिंग खिलाड़ी के तौर पहचान रखती हैं। 2018 में जिया ने कलबुर्गी में तीसरी ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में अंडर-13 आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर जिया कई मेडल हासिल कर चुकी हैं। वहीं अब जिया अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहती हैं।

 

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana