Sunday, May 28, 2023

हरियाणा का अद्भुत किसान, पराली से की 50 लाख की आमदनी और 300 लोगों को दिया रोजगार

Must Read

Delhi: हरियाणा में पराली की समस्या काफी ज्यादा हैं। अब धान की कटाई का सिलसिला भी शुरू हो चुका है और पराली जलाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। लेकिन इस बीच ऐसे भी कई किसान हैं जो पराली का सही से न सिर्फ प्रबंधन कर रहे हैं बल्कि उससे अच्छी ख़ासी कमाई भी कर रहे हैं।

ऐसे ही एक किसान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इस किसान का नाम राजकुमार है जो हरियाणा के कैथल के गुहला चीका गाँव के निवासी हैं और आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। पराली का सही प्रबंधन कर राजकुमार कमाई भी कर रहे हैं और कई लोगों को रोजगार भी दे चुके हैं। आइए जानते हैं

राजकुमार कर रहे हैं पराली का सही प्रबंधन

हम जानते हैं कि इस समय सभी लोगों को पराली का सही प्रबंधन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। सरकार भी इसके लिए कई तरह के अभियान चला रही है। वहीं अब हरियाणा के कैथल के किसान राजकुमार भी अन्य किसानों को पराली का सही प्रबंधन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। राजकुमार इस काम से अच्छी ख़ासी कमाई भी कर रहे हैं और लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।

दरअसल 2008 में राजकुमार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इस दौरान ही राजकुमार ने ट्रैक्टर और ट्रॉली को कर्ज पर ले लिया। इससे राजकुमार ने खेतों से पराली उठाना और उसे बेचना शुरू किया। लेकिन शुरुआत में बात नहीं बन पाई। इसके बाद राजकुमार एक बार पंजाब के एक प्लांट में पराली बेचने जा रहे थे तब बीच रास्ते उन्हें पराली से पराली बनाने वाली मशीन नज़र आई। 2012 में राजकुमार ने पुरानी बेलर मशीन को भी खरीद लिया।

अच्छी कमाई के साथ कई लोगों को दिया रोजगार

शुरुआत में अच्छी कमाई नहीं हुई लेकिन 2018 में कृषि विभाग से राजकुमार ने अनुदान लिया और काम को बढ़ा लिया। आज उनके पास कई तरह की मशीने हैं और वे सही तरह से पराली का प्रबंधन कर रहे हैं। इससे उनकी अच्छी ख़ासी कमाई हो रही है। राजकुमार ने बताया कि डेढ़ महीने के सीजन में वे 50 लाख तक बचा लेते हैं। वहीं 300 से ज्यादा लोगों को राजकुमार ने रोजगार भी दिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana