Monday, May 29, 2023

हरियाणा के हर ज़िले की पुलिस लाइन में बनाए जाएंगे हेलीपैड, इमरजेंसी में होगा इस्तेमाल

Must Read

Delhi: हरियाणा में अलग अलग क्षेत्रों में विकास का काम किया जा रहा है। हाल ही मे हरियाणा सरकार की ओर से बड़ा फैसला किया गया है। जानकारी के अनुसार अब हरियाणा में हेलिकॉप्टर की नाइट लैंडिंग की तैयारी शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के सभी जिलों की पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाए जाने वाले हैं। इससे प्रदेश कॉ भी काफी लाभ मिलने वाला है।

वहीं राज्य के सभी जिलों में हेलीपैड बनाने वाला हरियाणा पहला राज्य भी बन जाएगा। इमरजेंसी लैंडिंग के लिए भी इन हेलीपैड का इस्तेमाल किया जाने वाला है। सुरक्षा कारणों से पुलिस लाइन को हेलीपैड के लिए चुना गया है। ऐसे में हरियाणा इस फैसले से वाकई काफी सराहनीय कदम बढ़ा रहा है। आइए जानते हैं

हरियाणा के सभी जिलों में बनेंगे हेलीपैड

हरियाणा में नाइट लैंडिंग की तैयारी शुरू की जा चुकी है। हरियाणा के सभी जिलों की पुलिस लाइन में अब हेलीपैड बनाए जाने वाले हैं। भविष्य में युद्ध की संभावनाओं के बीच इन हेलीपैड का इस्तेमाल किया जाने वाला है। इन हेलीपैड को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस लाइन को सुरक्षा कारणों से इस प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। इमरजेंसी में इन हेलीपैड का सही तरीके से इस्तेमाल कर स्थिति को बेहतर बनाया जा सकेगा। नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा भी इसका ब्लू प्रिंट तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मंत्रियों के सम्मेलन में ही उठाई गई थी मांग

बता दें कि इस प्रोजेक्ट को लेकर हाल ही में हुए नागरिक उड्डयन मंत्रियों के सम्मलेन में मांग उठाई गई थी। हरियाणा की ओर से इस पहल को शुरू करने की इच्छा व्यक्त की गई थी। इसके बाद ही इस फैसले को लिया गया है। एयरपोर्ट सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए भी हरियाणा में संस्थानों को स्थापित किया जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana