Delhi: आमतौर पर कई लोगो को घूमना काफी पसंद होता है। वीकेंड पर भी कई लोग घूमने का प्लान बनाते हैं लेकिन कई बार लोगों को घूमने की जगह को लेकर कन्फ़्यूजन भी होती है। लेकिन आज हम आपको चंडीगढ़ की कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है।
आप भी चंडीगढ़ घूमने का प्लान कर सकते हैं। चंडीगढ़ में घूमने की कई खास जगह हैं जहां अक्सर टुरिस्ट का जमावड़ा रहता है। इन जगहों की खूबसूरती भी हर किसी का दिल जीत लेती है। इन्हीं खास जगहों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन खास जगहों के बारे में
छतबीर चिड़ियाघर
छतबीर चिड़ियघर चंडीगढ़ की फेमस जगहों में से एक है। इस जगह पर कई टुरिस्ट पिकनिक मनाने के लिए भी आते हैं। इस चिड़ियाघर में आपको भी अलग अलग प्रजाति के जानवर देखने को मिल जाते हैं।
सुखना झील
ये झील चंडीगढ़ की खूबसूरत झील है जिसकी सुंदरता वाकई देखते ही बनती है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी का दिल जीत लेती है। ये झील मानव निर्मित है। यहाँ आकर भी खूबसूरत नज़ारों का लुत्फ भी उठाया जा सकता है। हाल ही में इस झील पर वायु सेना दिवस पर एयर शो भी आयोजित किया गया था।
नेक चंद का रॉक गार्डन
चंडीगढ़ का रॉक गार्डन भी काफी फेमस है। इस गार्डन में मूर्तिकला को दिखाया गया है जो अपने आप में बेहद खास है। इस गार्डन में वेस्ट मैटीरियल से भी मूर्तियाँ बनाई है हैं।
फन सिटी वाटरपार्क
चंडीगढ़ का फन सिटी वाटरपार्क भी बेहद खास है। बच्चों के लिए तो ये जगह उनकी सबसे पसंदीदा जगह है। गर्मियों के मौसम में तो इस पार्क में काफी भीड़ रहती है।