Sunday, May 28, 2023

जाने कैसे, 18 राज्यों को पीछे छोड़कर नंबर वन बना हरियाणा

Must Read

चंडीगढ़ : हरियाणा कई मामलों में बाकी प्रदेशो से काफी आगे निकल रहा है। हर क्षेत्र में हरियाणा के वासियों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वहीं अब हरियाणा के नाम खास उपलब्धि भी लगी है जिसके बाद से ही हरियाणा के प्रशासन की तारीफ हो रही है। हाल ही में पब्लिक अफेयर्स सेंटर के 7 वें संस्करण के PAE का एलान किया गया है।

इस लिस्ट में बड़े राज्यों में हरियाणा ने पहला स्थान हासिल किया है। ये वाकई हरियाणा के लिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि पहला स्थान हासिल करने में हरियाणा ने 18 राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। अब हरियाणा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय में सबसे आगे निकल गया है।

इस मामले में सबसे आगे निकला हरियाणा

हाल ही में पब्लिक अफेयर्स सेंटर के 7 वें संस्करण के PAE का एलना किया गया है। जिसे दो कैटेगरी यानि बड़े राज्यो और छोटे राज्यों में बांटा गया है। बड़े राज्यों में 18 राज्यों को पीछे छोड़ हरियाणा ने पहला स्थान हासिल किया है। इस बार हरियाणा का स्कोर 0.6948 रहा है। ये स्थान हरियाणा को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय में बेहतर काम करने के लिए दिया गया है। पंजाब को इस श्रेणी में 5 वां स्थान मिला है। हरियाणा के साथ तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक भी इस लिस्ट में शामिल हैं। छोटे राज्यों में सिक्किम ने पहला स्थान हासिल किया है।

इस क्षेत्र में हरियाणा ने किया है बेहतर काम

बता दें कि राजनीतिक न्याय को ग्रामीण एवं निकाय संस्था, आम जनता की समस्याओं का निपटारा और घटते अपराध से मापा गया है तो वहीं आर्थिक न्याय को कार्मिक मजदूरी, श्रमिक उत्पादन, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार जैसे कई घटकों से मापा गया है। सामाजिक न्याय को सैनिटेशन, स्कूलों में साफ पानी, बच्चों के विकास लॉजिस्टिक्स और ट्रेड सेवाओं से मापा गया है जिसके लिए केंद्र सरकार के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है।

 

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana