चरखी दादरी : हरियाणा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अब तक हरियाणा के कई खिलाड़ी प्रदेश के साथ साथ देश का नाम भी रोशन कर चुके हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने एक बार फिर हरियाणा का नाम रोशन कर दिया है।
इस खिलाड़ी का नाम पूजा सांगवान है जो हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वाली हैं। हाल ही में पूजा ने खेलों में वापस से कमाल कर दिखाया है। परिवार के साथ साथ पूजा का गाँव भी खुशी मना रहा है और बेटी के इस कारनामे पर गर्व कर रहा है। आइए जानते हैं पूजा से जुड़ी खास बातें
हरियाणा की छोरी ने रोइंग चैंपियनशिप में किया कमाल हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वाली पूजा सांगवान ने प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। पूजा ने राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में दो रजत पदक हासिल किए हैं। इस समय पूजा के परिवार और गाँव में खुशी का माहौल है। हालांकि पूजा की जिंदगी में भी कई मुश्किलें आई लेकिन पूजा ने कभी हार नहीं मानी। ये पहली बार नहीं है जब पूजा ने ऐसा कमाल किया है इससे पहले भी वे कई मेडल जीत चुकी हैं।
पूजा ने दो बार कप्तान के तौर पर एशियाई खेलों में भारतीय टीम का नेतृत्व किया है। वहीं वे राष्ट्रीय स्तर पर अब तक दो गोल्ड मेडल के साथ साथ 10 रजत और 2 कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वहीं अब पूजा का सपना है कि वे विदेशों में भी देश का नाम रोशन करें। इन सभी मेडल को भी पूजा ने अपने शहीद पिता को समर्पित किया है।
पिता भी देश के लिए कुर्बान कर चुके हैं जान बता दें कि पूजा के पिता अमरचंद बीएसएफ़ में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। लेकिन 2002 में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। पूजा के पिता एक बेहतरीन एथलीट थे। पिता के जाने के बाद पूजा की माँ ने ही बच्चों को पाला है। 2014 में ही पूजा ने खेलना शुरू किया और अब वे विदेश स्तर पर खेलने का सपना देख रही हैं।