जींद : हरियाणा से अलग अलग शहरों में जाने के लिए रोडवेज बस की सुविधाओं को दिया जा रहा है। हरियाणा रोडवेज बसों को अलग अलग समय पर अलग अलग शहरों के लिए चलाया जा रहा है जिससे आमजन को भी एक जगह से दूसरी जगह आने जाने में काफी आसानी हो रही है। हालांकि कई बार समय को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जींद से सुबह चलेगी बस
बसों के लेट चलने से यात्री सही समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुँच पाते हैं। लेकिन अब हरियाणा के जींद डिपो से चंडीगढ़ जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब जींद से चंडीगढ़ के लिए सुबह पहली बस को जल्दी चलाया जाने वाला है जिससे लोगों को चंडीगढ़ आने जाने में आसानी होगी।
जींद से चंडीगढ़ जाने में नहीं होगी परेशानी
हरियाणा रोडवेज यात्रियों के हित ही में फैसले लेती है और जरूरत पड़ने पर बसों के समय को भी बदला जाता है। ऐसी ही कुछ अब जींद डिपो पर हुआ है जहां चंडीगढ़ जाने वाली पहली बस के समय में बदलाव कर दिया गया है। जींद से चंडीगढ़ की पहली बस सुबह 4.30 बजे चलाई जाती है लेकिन यात्रियों की सहूलियत देखते हुए हुई अब पहली बस 4 बजे चलाई जाएगी। इससे जींद से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलने वाला है। इस रूट पर जींद से चंडीगढ़ के लिए दूसरी बस 5.20 चलाई जाती है।
इसलिए समय में किया गया है बदलाव
दरअसल जींद से चंडीगढ़ कई लोग निजी और सरकारी दफ्तरों में नौकरी करने के लिए जाते हैं। लेकिन जींद से चंडीगढ़ के लिए पहली बस 4.30 बजे चलती है इसलिए नौकरीपेशा लोगों को पहुँचने में देरी हो जाती है इसलिए ही इस समय में परिवर्तन किया गया है। अब त्यौहारों के कारण छुट्टियों के दिनों के अलावा भी बस को 4 बजे चलाया जाने वाला है।