चंडीगढ़ : हरियाणा में आमजन को होने वाली समस्याओं को दूर करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए कई योजनाओं और पॉलिसी को भी तैयार किया जा रहा है। अब हरियाणा में जल संसाधन पॉलिसी को तैयार करने का काम किया जा रहा था और खबर है कि इस पॉलिसी को बनाकर तैयार कर लिया गया है।
अब जल्द ही इस पॉलिसी को लागू किया जाने वाला है जिसमें पानी की कमी के साथ साथ राज्य में जलभराव की समस्या को भी दूर करने का काम किया जाने वाला है। इन समस्याओं को भी तीन फेज में दूर किया जाने वाला है। आइए जानते हैं इस खबर से जुड़ी खास बातें
हरियाणा में जल्द लागू होगी जल संसाधन पॉलिसी
हरियाणा में जल संसाधन पॉलिसी को बनाकर अब तैयार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार इस पॉलिसी को प्रदेश में 24 अक्टूबर को लागू कर दिया जाएगा जिससे आमजन को काफी लाभ मिलने वाला है। इस पॉलिसी के अनुसार जलभराव और पानी की कमी जैसी समस्याओं को दूर करने का काम अलग अलग फेज में किया जाने वाला है। जानकारी के अनुसार यमुनानगर और अंबाला ने जल संसाधन और जल भराव के क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य किया है। वहीं अन्य जिलों में भी अब इस दिशा में काम शुरू किया जाने वाला है।
तीन फेज में दूर होगी जलभराव की समस्या
जानकारी के अनुसार प्रदेश में जलभराव की समस्या से छुटकारा पाने के लिए तीन फेज तैयार किए गए हैं। इस पॉलिसी के अनुसार जलभराव और पानी की कमी की समस्या में 45% तक कमी लाने का लक्ष्य तय किया गया है। पहले फेज में 10% दूसरे फेज़ में 15% और तीसरी फेज में 20% इस समस्या को दूर किया जाएगा।