Monday, May 29, 2023

अब पूरी तरह से साफ होगी यमुना नदी, दिल्ली में शुरू हुआ तीन प्रोजेक्ट पर काम

Must Read

Delhi: दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा भी अथक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए दिल्ली सरकार द्वारा कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। अब दिल्ली सरकार द्वारा यमुना को साफ करने का काम भी किया जा रहा है। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।

वहीं अब इस अभियान को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में अब यमुना को साफ करने के लिए 3 और प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी जा चुकी है जिससे अब इस मिशन को भी मजबूती मिल पाएगी। आइए जानते हैं इस खबर से जुड़ी खास बातें

दिल्ली सरकार द्वारा यमुना को किया जा रहा है साफ

दिल्ली सरकार ने यमुना को स्वच्छ बनाने का मिशन शुरू किया है। इसके लिए दिल्ली की कॉलोनियों को सीवेज लाइन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। ऐसे में अब सीवेज भी नालियों में गिरने के बजाए एसटीपी के माध्यम से उपचरित किया जाएगा। ऐसे में अब इस मिशन को भी सफल बनाया जा सकेगा। कई प्रोजेक्ट्स को दिल्ली सरकार ने मंजूरी भी दी है। केशोपुर और नजफ़गढ़ में गिरने वाले 85 एमजीडी सीवर को भी रोजाना साफ कर नजफ़गढ़ नाले में डाल दिया जाएगा। ऐसे में यमुना में भी प्रदूषण कम होगा। इससे भी यमुना को स्वच्छ बनाने का मिशन आगे बढ़ाया जा सकेगा।

इन 3 प्रोजेक्ट्स से भी मिशन को मिलेगी मजबूती

वहीं हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा 3 प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दे दी गई है जिससे अब इस मिशन को काफी मजबूती भी मिलने वाली है। जानकारी के अनुसार बादली, मोरी गेट और निगम बोध नालों पर 55 एमजीडी के सीवेज पंपिंग स्टेशन बनाए जाने वाले हैं। ऐसे में इन नालों का पानी भी यमुना नदी में नहीं जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana