Monday, May 29, 2023

करनाल के खिलाड़ियों ने बढ़ाया हरियाणा का मान, नेशनल गेम्स में जीते 9 पदक

Must Read

करनाल : देश में हाल ही में नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया था। नेशनल गेम्स का आयोजन गुजरात में 28 सितंबर से 12 अक्टूबर तक किया गया और अब इन खेलों का समापन हो चुका है। अलग अलग प्रदेश के खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया और हर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट दिया है।

हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी मेडल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जानकारी के अनुसार हरियाणा ने खेलों में 38 गोल्ड और 38 सिल्वर समेत 116 पदकों पर कब्जा किया है। हरियाणा मेडल जीतने की सूची में तीसरे स्थान पर रहा जबकि पहले स्थान पर सेना और दूसरे पर महाराष्ट्र की टीम रही। हरियाणा के करनाल के खिलाड़ियों ने भी खूब कमाल किया है।

करनाल ने हरियाणा की झोली में डाले 9 पदक

बता दें कि हरियाणा के करनाल ने भी तीसरा स्थान पाने में योगदान किया है। करनाल से खिलाड़ियों ने 9 पदकों को अपने नाम किया है। ये पदक खिलाड़ियों ने शूटिंग, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल, फेंसिंग और साइकलिंग में हासिल किए हैं। वहीं खास बात तो ये भी है कि हरियाणा के लिए पहला पदक भी शूटिंग में अनीश भानवाला ने जीता है। अनीश ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

वहीं साइकलिंग में प्रभजोत और अंशु ने रजत, फेंसिंग में तनिष्का खत्री ने रजत, बॉक्सिंग में सागर ने रजत पदक हासिल किया है। वहीं वॉलीबॉल टीम में करनाल के चार खिलाड़ी रमन, शुभम, मुकेश और अमन ने कांस्य पदक हासिल किया है। इन सभी खिलाड़ियों ने वाकई प्रदेश का मान बढ़ा दिया है।

सागर पहले भी बढ़ा चुके हैं प्रदेश का मान

बॉक्सिंग में सागर ने रजत पदक हासिल कर वाकई करनाल के साथ साथ हरियाणा का नाम भी रोशन कर दिया है। 12 वर्ष की उम्र से ही सागर बॉक्सिंग का प्रयास कर रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब सागर ने पदक जीता है इसके पहले भी सागर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ा चुके हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana