सोनीपत : हरियाणा को औद्योगिक स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया जा रहा है। हरियाणा में कई बड़ी कंपनियों के कारखाने भी स्थापित किए जा रहे हैं जिससे प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ साथ युवाओं को रोजगार भी मिल पा रहा है। अब हरियाणा में एक बार फिर रोजगार की सौगात मिलने वाली है।
बताया जा रहा है कि अब हरियाणा के सोनीपत में भी रेल कोच कारख़ाना स्थापित किया जाने वाला है। जिससे कई छोटे बड़े उद्योग स्थापित होंगे और हरियाणा के कई लोगों को भी इससे रोजगार मिलने वाला है। सोनीपत में भी अब वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा।
सोनीपत में स्थापित होगा रेल कोच कारख़ाना
हाल ही में हरियाणा में बीजेपी सरकार के 8 साल पूरे हुए हैं। इसके लिए फ़रीदाबाद में जन उत्थान रैली का भी आयोजन किया गया था जिसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी पहुंचे और इस मौके पर ही रेल मंत्री ने हरियाणा के सोनीपत में रेल कोच कारख़ाना बनाने का एलान किया है। अब इस कारखाने में भी वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाने वाला है। रेल मंत्री का कहना है कि इस फैक्ट्री के स्थापित होने से 800 छोटे बड़े उद्योग भी स्थापित होंगे।
ऐसे में हरियाणा में रोजगार की बहार भी आने वाली है। रेल मंत्री ने इस प्रोजेक्ट के लिए पीएम मोदी का भी शुक्रिया किया है और बताया है कि इस परियोजना के बजट को बढ़ाकर अब 1400 करोड़ वार्षिक बजट आवंटित किया गया है। वहीं सोनीपत में इस कारखाने और छोटे बड़े उद्योगों के आने से बड़ा इको सिस्टम भी स्थापित हो सकेगा।
रेल मंत्री ने बताई इस कारखाने की खासियत
रेल मंत्री अश्विनी ने बताया कि मोदी सरकार जिन भी परियोजनाओं का शिलान्यास कर रही है उसे अपनी कार्यकाल में ही पूरा कर रही है। रेल मंत्री ने जानकारी दी कि ये कारख़ाना 161 एकड़ भूमि में स्थापित किया जाएगा जिसमें बॉडी रिपेयर, बोगी शॉप, कोच शॉप, कोच पेंट, स्टोर वार्ड, मेन शॉप जैसे कई काम होने वाले हैं।