चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार द्वारा बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हरियाणा में सरकारी स्कूल के बच्चों को टैबलेट वितरण का काम भी किया जा रहा है जिससे सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे प्रैक्टिकल माध्यम से पढ़ाई कर पा रहे हैं। वहीं इस समय हरियाणा सरकार का खास डिवाइस अंकनाद भी सुर्खियों में हैं।
इस डिवाइस क बेहद खास बताया जा रहा है जो बच्चों को उनकी कक्षा के अनुसार काफी कुछ सिखाने का काम कर रहा है। अभी इस डिवाइस को सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूलों में भेजा गया है लेकिन प्रयोग सफल होने के बाद इस डिवाइस को अन्य सरकारी स्कूलों में भेजा जाने वाला है।
बेहद खास है अंकनाद डिवाइस
हरियाणा सरकार द्वारा अंकनाद डिवाइस के प्रयोग को शुरू किया गया है। इस डिवाइस को बच्चों का ज्ञान मजबूत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये डिवाइस बच्चों को पहाड़े, गिनती और देशभक्ति के गीत जैसे जरूरी ज्ञान देने का काम करता है। इस डिवाइस को हरियाणा के सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूलों में शुरू किया गया है और जल्द ही बाकि सरकारी स्कूलों में भी इसका प्रयोग शुरू किया जाएगा। इस डिवाइस से बच्चों को भी काफी लाभ मिल रहा है वे आसानी से पढ़ाई लिखाई कर पा रहे हैं।
इस तरह काम करता है ये डिवाइस
दरअसल इस डिवाइस का उद्देश्य बच्चों को खेल खेल में ही पढ़ाई कराने का है। इस डिवाइस से बच्चे आसानी से पढ़ाई कर रहे हैं और प्राइमरी क्लास के बच्चों के लिए भी इस डिवाइस से पहाड़े याद करना आसान हो गया है। ये डिवाइस बच्चों को मनोरंजन के माध्यम से जोड़ शिक्षित कर रहा है।