Sunday, May 28, 2023

एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में हरियाणा के 4 खिलाड़ियों का हुआ चयन, रोशन करेंगे देश का नाम

Must Read

फरीदाबाद : खेलों में हरियाणा के युवाओं का वाकई कोई जवाब नहीं है। हरियाणा के युवा खेलों में वाकई कमाल कर रहे हैं। अलग अलग खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि विदेश स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर हरियाणा के खिलाड़ियों ने कमाल कर दिखाया गया है।

जल्द ही एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है जिसके लिए भारतीय टीम भी तैयार कर ली गई है इसमें हरियाणा के चार खिलाड़ियों का भी चयन किया गया है जिसमें से 3 लड़कियां हैं। इन खिलाड़ियों ने वाकई हरियाणा का नाम रोशन कर दिया गया है। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें

हरियाणा के खिलाड़ियों ने बनाई भारतीय टीम में जगह

दरअसल जल्द ही एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है। ये चैंपियनशिप थाईलैंड में 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित की जाने वाली है। वहीं इसके लिए भारतीय टीम भी बनाई जा चुकी हैं जिसमें हरियाणा से चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमें से तीन प्रदेश की बेटियाँ हैं। इन बेटियों में से फ़रीदाबाद से दो जिया रावत, अनमोल खरब को चुना गया है और रोहतक से उन्नति हुड्डा के साथ सोनीपत से मयंक राणा को टीम में चुना गया है।

इन स्पर्धाओं के लिए हुआ है इन खिलाड़ियों का चयन

अनमोल, जिया और उन्नति का चयन अंडर-17 आयु वर्ग में एकल स्पर्धा के लिए हुआ है। जबकि मयंक राणा का चयन अंडर-17 में युगल व मिश्रित स्पर्धाओं के लिए किया गया है। मयंक युगल वर्ग में यूपी के दिव्यम राणा के साथ और मिश्रित युगल में हरियाणा की जिया रावत के साथ जोड़ी बनाने वाले हैं। वहीं जिया भी एकल और युगल दोनों ही प्रतिस्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली हैं।

 

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana