Sunday, May 28, 2023

हरियाणा में खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार के साथ बैठक में बनी सहमति

Must Read

Delhi: देश में सफाई कर्मचारियों को रीढ़ की हड्डी माना जाता है। यदि आज भारत साफ सुथरा है तो उसमें सिर्फ सफाई कर्मचारियों का ही योगदान है। हालांकि हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से सफाई कर्मचारी सरकार से काफी नाराज़ चल रहे थे और साथ ही उनकी कुछ मांगे थी जिसे मनवाने के लिए कई दिनों से सफाई कर्मचारियों ने हरियाणा में हड़ताल की हुई थी।

लेकिन हाल ही में हरियाणा वालों के लिए राहत की खबर आई है। बताया जा रहा है कि सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच बैठक हो चुकी है और दोनों के बीच कई मुद्दों पर सहमति भी बन चुकी है। हरियाणा में सभी सफाई कर्मचारी भी अब काम पर वापस लौटने वाले हैं। आइए जानते हैं

हरियाणा में खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

हरियाणा में पिछले 10 दिनों से सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की हुई थी। ये हड़ताल सफाई कर्मचारियों ने अपनी कुछ मांगो को पूरा करवाने के लिए की थी। लेकिन हाल ही में चंडीगढ़ में नगर निकाय मंत्री कमल गुप्ता और सफाई कर्मचारियों के बीच बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कई मुद्दों पर सहमति बन चुकी है और इस आज यानि रविवार से ही सभी सफाई कर्मचारियों के काम पर वापस लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि किन मुद्दों पर सहमति बनी है यर सार्वजनिक नहीं हुआ है क्योंकि 6 नवंबर तक प्रदेश में आचार संहिता लागू है।

इन मुद्दों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने की थी हड़ताल

सफाई कर्मचारियों की मांग थी कि सीवर मैन और ग्रुप डी के कर्मचारियों को ठेके की बजाए नियमित रूप से ही भर्ती किया जाना चाहिए। वहीं कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, दमकल विभाग के कर्मचारियों को भी फायर ऑपरेटर के पद पर मर्ज करने की मांग रखी गई थी। वहीं सफाई कर्मचारियों ने मांग की है कि 212 कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम से बाहर किया जाए और उन्हें भत्ते दिए जाएं। समान काम समान वेतन की मांग भी सरकार से की गई है। वहीं महामारी के दौरान जान गँवाने वाले कर्मचारियों के परिवार को 50 लाख की राशि देने की मांग भी की गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana