चंडीगढ़ : आज के समय में महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। कई क्षेत्रों में महिलाएं अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। एक समय था जब महिलाओं को सिर्फ घर की चार दीवारी में ही रखा जाता था और उन्हें घर संभालने की सलाह भी दी जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं हैं
राजनीति में रुचि दिखा रही है महिलाएं
महिलाएं अब घर के साथ साथ अपने सपनों को भी पूरा कर रही है। कई महिलाएं अब राजनीति में भी ख़ासी रुचि दिखा रही हैं। करनाल के गांवों की महिलाएं भी अब राजनीति में कदम रख रही हैं और सरकार भी उन्हें इस क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें
गांवों में महिलाएं भी करेंगी राजनीति में प्रवेश
बेशक एक समय पर महिलाओं को पुरुषों से कम समझा जाता था लेकिन कुछ समय से समाज में इस सोच को लेकर परिवर्तन आया है और महिलाएं भी हर क्षेत्र में कमाल कर रही हैं। अब महिलाएं राजनीति में भी सक्रिय हो रही हैं। पंचायत चुनावों में अब 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गई हैं। ऐसे में अब महिलाएं घर के साथ साथ गाँव की कमान को भी संभालने वाली हैं। करनाल में पंच, सरपंच, ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति के 4521 पदों पर चुनाव होने हैं जिनमें से 2160 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
महिलाएं भी कर रही हैं प्रचार प्रसार
महिलाएं भी अब अपनी सीट हासिल करने के लिए प्रचार प्रसार कर रही हैं। घर के काम करने के बाद महिलाएं आमजन से वोट मांगने के लिए जा रही है। गाँव की गलियों में देर रात तक चुनाव की चर्चाएँ हो रही हैं। आमजन को भी गाँव के विकास का वादा किया जा रहा है।