Sunday, May 28, 2023

भारत माता के जयकारों के साथ हरियाणा में हुआ वंदे भारत ट्रेन का स्वागत, बरसाए गए फूल

Must Read

चंडीगढ़ : देश में रेलवे को अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए देश में हाई स्पीड ट्रेनो का संचालन भी शुरू किया गया है और वंदे भारत जैसी हाई स्पीड ट्रेनों को रेलवे की लिस्ट में शामिल किया जा रहा है। अब बीते वीरवार को ऊना से दिल्ली के बीच चौथे वंदे भारत ट्रेन को चलाया गया।

इस ट्रेन को दिल्ली से हरियाणा के रास्ते हिमाचल के अंब अंदौरा तक चलाया जाने वाला है। वहीं हरियाणा में भी जैसे ही इस ट्रेन ने एंट्री ली तो अलग अलग स्टेशनों पर इस स्टेशन का जबरदस्त अंदाज़ में स्वागत किया गया। भारत माता के जयकारों के बीच ट्रेन पर फूल भी बरसाए गए।

चौथी वंदे भारत का हरियाणा में हुआ भव्य स्वागत

बीते वीरवार को हिमाचल के ऊना से नई दिल्ली के लिए चौथी वंदे भारत को पीएम मोदी ने हरी जहंदी दिखाई। ये ट्रेन हरियाणा के पानीपत, अंबाला, करनाल और कुरुक्षेत्र से होकर गुजरी और इन स्टेशनों पर ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया । इससे पहले सफर के गवाह हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी बने। अनिल विज़ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ सफर किया। ट्रेन में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी भी मौजूद थे।

3.22 मिनट पर ट्रेन करनाल पहुंची जहां ट्रेन का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। लोगों ने भारत माता के जयकारें भी लगाए। अनिल विज़ भी इस ट्रेन की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें लग रही नहीं रहा था कि वे ट्रेन में है। क्योंकि जिस तरह का माहौल ट्रेन में था वैसा ही घर पर भी होता है।

पानीपत में ट्रेन पर बरसाए गए फूल

वहीं जैसे ही ट्रेन पानीपत पहुंची तो ट्रेन पर 27 किलो फूलों की वर्षा की गई। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन से हरियाणा के लोगों को भी काफी लाभ मिलने वाला है। इस समय हरियाणा में दो वंदे भारत ट्रेनों का ठहराव है। नई दिल्ली से कटरा के लिए चलने वाली वंदे भारत हरियाणा के कई स्टेशनों पर रुक सकती है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana