Delhi: हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का आयोजन होने वाला है। ये महोत्सव बेहद खास होने वाला है। कुरुक्षेत्र में इस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा और इसके लिए हरियाणा सरकार और कुरुक्षेत्र प्रशासन द्वारा भी ज़ोरों शोरो से तैयारी की जा रही है। अब हाल ही में हरियाणा सरकार की ओर से बड़ा फैसला किया गया है। हरियाणा रोडवेज की बसों के किराए में 50% की छूट दी जा रही है।
हालांकि ये छूट सिर्फ कुछ जिलों को ही मिलने वाली है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के मौके पर ही ये छूट दी जाने वाली है। ये महोत्सव 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाला है और इन दिनों के बीच में ही ये सुविधा मिलने वाली है। आइए जानते हैं
हरियाणा रोडवेज के किराए में दी जा रही है छूट
हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ आज से होने वाला है। ये महोत्सव 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाला है। ऐसे में हरियाणा रोडवेज की बसों में किराए में 50% की छूट भी दी जा रही है। जो भी तीर्थ यात्री इस महोत्सव में भाग लेना चाहते हैं वे हरियाणा रोडवेज की बसों में किराए में 50% छूट के साथ सफर कर सकते हैं। हालांकि इस सुविधा का लाभ सिर्फ 10 जिलों को ही मिलने वाला है जिसमें रोहतक, सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला, कैथल, जींद, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र शामिल हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शुभारंभ
बताया जा रहा है कि मेले में मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर से शुरू होने वाले हैं और इस दिन ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहली बार हरियाणा आने वाली हैं। इस महोत्सव में संत मुरारी बापू द्वारा श्री राम कथा का आयोजन भी किया जा रहा है। इस बार नेपाल कंट्री पार्टनर बना है जबकि मध्यप्रदेश को स्टेट पार्टनर बनाया गया है। किराए में छूट के लिए भी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने अनुशंसा की थी जिसके बाद ही ये फैसला किया गया है।