Monday, March 20, 2023

भिवानी-हांसी सड़क को किया जाएगा फोरलेन, केंद्र से मिली करोड़ों के बजट की मंजूरी

Must Read

Delhi: हरियाणा में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया जा रहा है। अलग अलग जिलों में कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है ताकि हरियाणा के सभी जिलों को आपस में और हरियाणा को अन्य राज्यों से बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। अब इसी के चलते हरियाणा में एक नए सड़क प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है।

बताया जा रहा है कि हरियाणा में भिवानी हांसी सड़क खंड को अब फोरलेन किया जाने वाला है। इसकी जानकारी भी परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी है। इस प्रोजेक्ट पर करोड़ों का खर्च भी आने वाला है। लेकिन इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर इस सड़क पर सफर करने वालों को काफी आसानी होने वाली है।

भिवानी हांसी सड़क को किया जाएगा फोरलेन

भिवानी हांसी सड़क खंड को अब फोरलेन का किया जाने वाला है। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत ही एनएच 148बी के भिवानी हांसी खंड को 4 लेन का बनाने का प्रस्ताव पास हुआ है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर हरियाणा में आवाजाही काफी आसान हो जाएगी और अंतर ज़िला कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी। इस सड़क के फोरलेन होने से कई शहरों में जाने के लिए लगने वाला समय भी काफी कम हो जाएगा। वहीं हरियाणा के बुनियादी ढांचे को भी बढ़ावा मिलने वाला है। इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी भी खुद परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी है। इस प्रोजेक्ट को 1322.13 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा।

इस सड़क से होंगे कई लाभ

जानकारी के अनुसार इस नेशनल हाइवे के बन जाने के बाद आमजन को काफी लाभ होने वाला है। इस सड़क के बन जाने के बाद हिमाचल, पंजाब, जम्मू कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश से दक्षिण भारत आने वाले वाहनों को हरियाणा से गुजरने के लिए भी एक नया और छोटा रास्ता मिलने वाला है। हालांकि अभी वाले मार्ग से चालकों को काफी अतिरिक्त मार्ग तय करना पड़ता है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

इसी साल शुरू हो सकती है दिल्ली मेरठ रैपिड रेल, जानिए ट्रेन से जुड़ी खास बातें

Delhi: आज के समय में सरकार द्वारा परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने का काम किया जा रहा है ताकि...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana