Delhi: हरियाणा में गर्मियों और सर्दियों के सीज़न में स्कूल का समय भी बदला जाता है। वहीं अब वापस से हरियाणा के स्कूलो का समय बदल दिया गया है। हरियाणा में एकल और डबल शिफ्ट में स्कूलों को चलाया जाता है और दोनों ही शिफ्टों का समय भी अब बदला गया है।
1 दिसंबर से अब बदले हुए समय को लागू भी कर दिया जाएगा। इससे बच्चों को काफी आसानी होने वाली है। सर्दियों के समय के कारण ही ये बदलाव किया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि हरियाणा में अब पीएमश्री स्कूलों को खोला जाने वाला है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से
1 दिसंबर से ये होगा हरियाणा के स्कूलों का समय
हरियाणा के स्कूलों में स्टूडेंट्स के आने जाने के समय में अब बदलाव कर दिया गया है। एकल और डबल शिफ्ट में स्कूलों को चलाया जाता है और सभी शिफ्टों के समय में बदलाव किया गया है। एकल शिफ्ट के स्कूलों का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे का रखा गया है। वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 7.55 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12.40 से 5.15 तक का रखा गया है।
हरियाणा में खोले जाने वाले हैं पीएमश्री स्कूल
वहीं खबर है कि अब हरियाणा में प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइज़िंग इंडिया पीएमश्री स्कूलों को भी खोला जाने वाला है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के सभी शिक्षा खंडों में 238 पीएमश्री स्कूलों को खोला जाने वाला है। हर खंड में 2-2 स्कूलों को खोला जाएगा। वहीं हर स्कूल का नवीनीकरण भी किया जाने वाला है जिओस्में एक स्कूल पर एक करोड़ का खर्च भी आएगा। इस योजना को मंजूरी भी दी जा चुकी है। इससे बच्चों को भी काफी लाभ मिलने वाला है।