Monday, March 20, 2023

गुरुग्राम, फ़रीदाबाद समेत हरियाणा के 5जिलों में विकसित होंगे नगर वन, करोड़ों का आएगा खर्च

Must Read

Delhi: आज के समय में मानवीय गतिविधियों के कारण पर्यावरण का नुकसान हो रहा है। आज भी कई जगहों पर पेड़ों कोई काटा जा रहा है। लेकिन अब केंद्र सरकार द्वारा ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या का समाधान करने के उपाय भी किए जा रहे हैं। इसके लिए हरियाणा में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने की योजना पर काम चल रहा है।

बताया जा रहा है कि हरियाणा के 5 जिलों में नगर वनों को विकसित किया जाने वाला है। इसके लिए कई पेड़ों को भी लगाया जाने वाला है। करोड़ों के खर्च से इस योजना को पूरा किया जाएगा। केंद्र सरकार भी इसकी तैयारी कर चुका है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने वाला है। आइए जानते हैं

हरियाणा में विकसित होंगे नगर वन

हरियाणा में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। इसके लिए हरियाणा के फ़रीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, करनाल और पंचकुला में नगर वन विकसित किए जाने वाले हैं। रिपोर्ट्स में भी दावा किया जा रहा है कि गुरुग्राम में 2.5 वर्ग किमी जंगल कम भी हो गया है लेकिन केंद्र सरकार की इस योजना से काफी लाभ मिलने वाला है। गुरुग्राम में घाटा गाँव को इस योजना के लिए चुन लिया गया है। इस जगह पर 40 हेक्टेयर क्षेत्र में 15 हज़ार पेड़ और 7 हज़ार छोटे पौधे लगाने की योजना है।

पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

बताया जा रहा है कि इन नगर वन को विकसित करने में 2 करोड़ का खर्च आने वाला है। 2023 तक इस योजना के पूरे होने की उम्मीद भी जताई जा थी है। वही इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के तौर पर भी विकसित किया जाने वाला है जिससे ज़िले में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने वाला है। यहाँ कई तालाब भी हैं जिन्हें वापस से दुरुस्त किया जाने वाला है। कई नए जलाशयों का निर्माण भी इस योजना में शामिल है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

चरखी दादरी की यह सड़क गड्ढों में हुई तब्दील, आमजन को भी हो रही है परेशानी

Delhi: सरकार द्वारा समय-समय पर अच्छी सड़क कनेक्टिविटी देने का दावा किया जाता है। हरियाणा सरकार द्वारा कहा जाता...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana