Delhi: महिला सुरक्षा के लिए अलग अलग कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं हरियाणा में भी महिला सुरक्षा कोए लिए कई अहम फैसले लिए जा चुके हैं। अब हाल ही में महिला सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए फ़रीदाबाद पुलिस ने भी अहम कदम उठाया है। इससे महिलाओं को देर रात आने जाने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बताया जा रहा है कि यदि महिलाओं को रात में घर पहुँचने में किसी भी तरह की परेशानी होगी या वाहन सुविधा नहीं मिलेगी तो फ़रीदाबाद पुलिस महिला को घर तक ड्रॉप करेगी। इसके लिए हेल्पलाइन भी जारी हो चुकी है। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें
महिलाओं की सुरक्षा के लिए फ़रीदाबाद पुलिस ने लिया बड़ा फैसला
रात को काम के सिलसिले में आने जाने वाली महिलाओं के लिए फ़रीदाबाद पुलिस ने खास फैसला किया है। महिलाओं को रात में घर पहुँचने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसलिए अब जरूरत पड़ने पर पुलिस महिलाओं को उनके घर ड्रॉप करेगी। इसके लिए महिला को फ़रीदाबाद पुलिस से संपर्क साधना होगा। पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने बताया है कि इस सुविधा के लिए सभी चौकियों और थाना प्रभारियों को भी आदेश जारी किए जा चुके है। इस फैसले का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को रोकना है।
जारी हो चुका है हेल्पलाइन नंबर
पुलिस विभाग की ओर से 9999150000, 0129-2227200 और 7290010000 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जा चुका है। ये नंबर 24 घंटे एक्टिव रहने वाले हैं। अब देर रात महिला को यदि घर जाने के लिए साधन नहीं मिल पा रहा है या किसी कारण वे असुरक्षित महसूस कर रही हैं तो वे इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं जिसके बाद पुलिस द्वारा ही महिलाओं की मदद की जाने वाली है। पुलिस ही महिलाओं को उनके घर तक सुरक्शित छोड़ने वाली है।