Delhi: दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल चलाने का काम किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। अलग अलग खंडो में इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य भी यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का है इसके लिए अब नई योजना पर भी काम शुरू हो चुका है।
बताया जा रहा है कि अब आरआरटीएस स्टेशनों के लिए आमजन को ऑटो रिक्शा ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है। इसके लिए फीडर बसों को चलाया जाने वाला है।इस प्रोजेक्ट पर भी जल्द ही काम शुरू होगा और इससे आमजन को भी काफी आसानी होने वाली है। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें
आरआरटीएस स्टेशनों पर चलेंगी फीडर बसें
जल्द ही यात्रियों को रैपिड रेल की सुविधा मिलने वाली है। लेकिन रैपिड रेल के स्टेशनों तक पहुँचने के लिए भी खास योजनाओं को शुरू किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्टेशनों तक पहुँचने के लिए आमजन को अब ऑटो रिक्शा ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए स्टेशनों तक पहुंचने के लिए फीडर बसों को चलाया जाने वाला है। ऐसे में आमजन को भी हाई स्पीड ट्रेन स्टेशनों तक पहुँचने में काफी आसानी हो जाएगी। आरआरटीएस शुरू होने के साथ साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी स्मार्ट किया जा रहा है। पहले चरण में चार स्टेशनों को शुरू किया जा रहा है और इन पर फीडर बसों की सुविधा भी मिलने वाली है।
2023 में शुरू होगा इस प्रोजेक्ट का खंड
बताया जा रहा है कि फीडर बसें किस पॉइंट से मिलेंजगी इस बारे में पहले सर्वे किया जाएगा और उसके बाद ही पॉइंट्स का फैसला किया जाएगा। साहिबाबाद से दुहाई में पहले चरण का काम तेज हो गया है। वहीं अब दुहाई से मेरठ दक्षिण तक का काम भी तेजी से चल रहा है। जिसके बाद 2023 में ही दुहाई से मेरठ के बीच का खंड शुरू कर दिया जाएगा।