Delhi: दिल्ली के अलग अलग सरकारी अस्पतालों मैं मरीजों को सुविधाएं देने का काम किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य भी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को देने का है। अब हाल ही में सफदरजंग अस्पताल द्वारा बड़ा फैसला किया गया है जिससे कई मरीजों को काफी सुविधा मिलने वाली है।
बताया जा रहा है कि सफदरजंग अस्पताल में रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी का समय बढ़ा दिया गया है। इस समय में 2 घंटे की बढ़ोत्तरी की गई है। इससे मरीजों को भी आसानी होगी। इस फैसले से मरीजों को भी बड़ी राहत मिली है। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें
सफदरजंग अस्पताल में हुआ बदलाव
दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में कई सेवाओं का समय अब बढ़ा दिया गया है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी सेवाओं के समय में भी 2 घंटे की बढ़ोत्तरी की गई है। अब जो भी मरीज शुगर, खून या अन्य जांच कराना चाहते हैं या फिर एक्सप्रे कराना चाहते हैं वे अस्पताल में इन सेवाओं का लाभ सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक उठा सकते हैं। हालांकि ये सुविधा पहले सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ही दी जा रही थी। इसके लिए 31 अक्टूबर को बैठक भी हुई थी जिसके बाद ही ये फैसला किया गया है। आरएमएल और लेडी हार्डिंग अस्पताल में भी इस तरह से समय बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
एम्स में भी हो सकता है ये बदलाव
दिल्ली एम्स को भी अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है। एम्स प्रशासन का उद्देश्य भी इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा देने का है। बताया जा रहा है कि एम्स में भी रोस्टर सिस्टम को लागू करने के लिए सुझाव मांगे गए हैं। इसके लिए समिति का गठन भी किया गया है। कई विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है।