Monday, March 20, 2023

हरियाणा में सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगी परिवहन सुविधा, इन बच्चों मिलेगा इस सुविधा का लाभ

Must Read

Delhi: हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बढ़िया सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार भी शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए ही कई योजनाओं को भी चलाने का काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य भी सरकारी स्कूलों के बच्चों को हर वो सुविधा देने का है जो प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को दी जा रही है।

इसी के चलते अब हरियाणा सरकार की ओर से बड़ा फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी अब परिवहन सुविधा दी जाने वाली है। इसके लिए स्कूलों को भी निर्देश जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिलेगी परिवहन सुविधा

हरियाणा में अब प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर ही सरकारी स्कूल के बच्चों को भी परिवहन सुविधा दी जाने वाली है। इससे जो बच्चे दूर से पढ़ाई के लिए स्कूलों में आते हैं उन्हें आने जाने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। हालांकि अभी इस सुविधा का लाभ हर किसी को नहीं मिलने वाला है। प्रथम चरण में ये सुविधा सिर्फ 11वीं और 12वीं के बच्चों के लिए शुरू की जा रही है। इन कक्षाओं के बच्चे ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। प्रदेश के सभी जिलों के सरकारी स्कूलों में इस सुविधा को शुरू किया जाने वाला है।

स्कूलों से मांगी गई है सूची

सरकार की ओर से ट्वीट कर इस योजना की जानकारी दी गई है और बताया जा रहा है कि 1 हफ्ते के अंदर स्कूलों को सूची देने के लिए कहा गया है। सूची देने वाले स्कूलों को ही ये सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए MIS One School Suite लिंक भी शुरू किया गया है। इस लिंक पर ही विद्यालय का रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। जो भी स्कूल इसके लिए आवेदन नहीं करेंगे उन्हें ये सुविधा नहीं मिलने वाली है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

वैष्णो देवी में बनकर तैयार हुआ 5 मंजिला दुर्गा भवन, मुफ्त में ठहर सकेंगे हजारों श्रद्धालु

Delhi: वैष्णो देवी में लगातार श्रद्धालुओं को सुविधा देने का काम किया जा रहा है। माता वैष्णो देवी कटरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana