Sunday, March 19, 2023

हरियाणा सरकार बदलने जा रही है टैक्स सिस्टम, बेहद कम हो जाएंगे पेट्रोल डीजल के दाम

Must Read

Delhi: हरियाणा सरकार द्वारा अलग अलग योजनाओं पर काम किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य भी हर क्षेत्र में प्रदेशवासियों को लाभ पहुंचाने का है। इसके लिए सरकार टैक्स सिस्टम पर भी काम करने वाली है। खबर आ रही है कि हरियाणा सरकार द्वारा टैक्स सिस्टम में बदलाव किया जाने वाला है

जानकारी के अनुसार यदि टैक्स सिस्टम में बदलाव किया जाता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमत भी हरियाणा में कम हो जाएगी जिससे आमजन को भी काफी लाभ मिलने वाला है। खबरों के मुताबिक मॉड्यूल 1 से 2 में बदलाव किया जाने वाला है। जीएसटी एक्सपर्ट अमित गोयल ने भी इस पर बयान जारी किया है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

हरियाणा सरकार करेगी टैक्स सिस्टम में बदलाव

हाल ही में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि समय समय पर बदलाव जरूरी होता है। इसलिए अब हरियाणा सरकार टैक्स सिस्टम में बदलाव करने जा रही है। मॉड्यूल 1 से 2 में बदलाव किए जाने की खबर सामने आ रही है। जीएसटी एक्सपर्ट अमित गोयल ने बताया है कि यदि ऐसा होता है तो पेट्रोल डीजल के दामों में भी काफी कमी आ जाएगी। उनके मुताबिक इस बदलाव के बाद पेट्रो पदार्थ पर सिर्फ 28% ही टैक्स लगाया जा सकेगा। डिप्टी सीएम ने कहा है कि भारत एक टैक्स-एक राष्ट्र सिस्टम में भी लीड करने वाला है।

यूके के अधिकारियों से मिल रहा है प्रशिक्षण

डिप्टी सीएम ने बताया है कि ब्रिटिश हाई कमीशन के सहयोग से यूके के अधिकारी भारत में 200 से अधिक अधिकारियों को टैक्स से जुड़ा प्रशिक्षण दे रहे हैं। ये वार्षिक कार्यक्रम बताया जा रहा है जो देश के विकास में अहम योगदान देने वाला है। वहीं दावा है कि हरियाणा की टैक्स प्रणाली को दूसरों ने भी अपनाया है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

चरखी दादरी की यह सड़क गड्ढों में हुई तब्दील, आमजन को भी हो रही है परेशानी

Delhi: सरकार द्वारा समय-समय पर अच्छी सड़क कनेक्टिविटी देने का दावा किया जाता है। हरियाणा सरकार द्वारा कहा जाता...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana