Monday, March 20, 2023

हरियाणा पुलिस भी लगाएगी जनता दरबार, गृहमंत्री अनिल ने SP और पुलिस कमिश्नर को जारी किए आदेश

Must Read

Delhi: हरियाणा में आमजन को सुविधाओं को देने के लिए कई अहम फैसले हरियाणा सरकार की ओर से लिए जा रहे हैं। अब हाल ही में बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस द्वारा भी जनता दरबार लगाया जाने वाला है। इसके लिए गृहमंत्री अनिल विज ने भी सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

अनिल विज के अनुसार सुबह 11 बजे से 12 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया जाने वाला है। गृह मंत्री का मानना है कि इस फैसले से बहुत सारी समस्याओं का समाधान पुलिस अपने स्तर पर भी कर सकती है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार

शस्त्र लाइसेंस के लिए जारी होंगे नए स्मार्ट कार्ड

अनिल विज ने पुलिस पब्लिक कमेटी के संबंध में भी पुलिस अधिकारियों को कई आदेश दिए हैं। गृहमंत्री ने पुलिस पब्लिक कमेटियों का दोबारा से गठन करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही कहा गया है कि अब साइबर पुलिस स्टेशनों में भी टेक्नोक्रेट्स को तैनात किया जाने वाला है। इसके अलावा शस्त्र लाइसेंस के लिए भी नए स्मार्ट कार्ड्स को ही जारी किया जाने वाला है। अधिकारियों को निर्देश मिले हैं कि जिस तरह से ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाता है उसी तरह आर्म्स लाइसेंस की कॉपी भी बनाई जाएगी। वहीं अंबाला और करनाल रेंज में कार्यरत पुलिस कर्मियों की पदोन्नति को लेकर भी जल्द फैसला आ सकता है।

महिला थानों की भी कराई जाएगी समीक्षा

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल ने पुलिस अधिकारियों को हरियाणा के महिला थानों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी कहा गया है। वहीं इस समय कोहरे की समस्या भी होने वाली है इसलिए हाइवे पर लेन ड्राइविंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं सभी से ट्रेफिक नियमो का पालन करने की अपील भी की जा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

हरियाणा में रहने वाले अन्य प्रांत के लोग भी यहीं बनवा सकेंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जारी हुए निर्देश

Delhi: हरियाणा सरकार द्वारा लगातार प्रदेश में रहने वाले आमजन को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana