Delhi: हरियाणा में यातायात सुविधाओं को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए हरियाणा रोडवेज में नई बसों को भी शामिल किया जा रहा है। अब तक हरियाणा के अलग अलग डिपो को नई बसें मिल चुकी हैं। ये बसे बीएस-6 मॉडल की बताई जा रही हैं। डिपो को मिलने से पहले इन बसों की भी कई खासियत बताई गई थी।
लेकिन अब स्थिति काफी अलग नज़र आ रही है दरअसल चालक इन बसों को चलाने से परेशान हो गए हैं। इन बसों से चालकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बसें माइलेज भी नहीं दे पा रही हैं। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें
हरियाणा की बीएस-6 मॉडल बसों ने बढ़ाई परेशानी
हरियाणा में बीएस6 मॉडल की बसों को बनाने का काम किया जा रहा है और अब तक ये नई बसें अलग अलग डिपो को भी दी जा चुकी हैं। जानकारी के अनुसार हिसार डिपो को भी हाल ही में 8 नई बसों को दिया गया है। लेकिन अब इन नई बसो को चलाकर चालक भी नाराज़ हो गए हैं और उन्हें ये नई बसें पसंद नहीं आ रही हैं। बताया जा रहा है कि नई बसों की बॉडी मजबूत नहीं है और साथ ही सीटें भी बहुत छोटी हैं। इससे चालकों को बस चलाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
माइलेज भी नहीं दे पा रही हैं बस
चालकों ने बताया है कि रोडवेज प्रशासन से 5 किमी की एवरेज से तेल मिलता है लेकिन ये बसें माइलेज नहीं दे पा रही हैं और माइलेज पांच किमी से कम दे रही हैं ऐसे में तेल की खपत में किमी की दूरी तय करना भी मुश्किल हो गया है। इसलिए भी चालक इन बसों से खुश नहीं हैं।