Delhi: देश में सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। अब धीरे धीरे कोहरे की समस्या भी बढ़ने वाली है। बताया जा रहा है कि कई जगहों पर कोहरा पड़ना शुरू हो गया है जिसके कारण ट्रेनें भी काफी धीमी गति से चल रही हैं और देरी से पहुँच रही हैं। इसलिए रेलवे की ओर से लंबी दूरी की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि रेलवे की ओर से दिल्ली हरियाणा से होकर आने जाने वाली कई ट्रेनों को भी रद्द किया गया है जिसके बाद से हरियाणा वालों को भी काफी मुश्किल हो रही है। हरियाणा के कई जिलों से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। आइए जानते हैं
ऊंचाहार एक्सप्रेस को भी किया गया है रद्द
चंडीगढ़ से प्रयागराज के बीच ट्रेन नंबर 14218/14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस को चलाया जाता है। ये ट्रेन भी हरियाणा के कई जिलों से होकर निकलती है। लेकिन इस ट्रेन को भी 28 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। ऐसे में दिल्ली से अंबाला और चंडीगढ़ आने जाने वालों को भी ख़ासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये ट्रेन भी लंबी दूरी तय करती है और कोहरे के कारण ही अब इस ट्रेन को भी रद्द किया गया है। कुछ लोग इससे नौकरियों के लिए चंडीगढ़ भी जाते हैं लेकिन अब उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
इसके अलावा भी इन ट्रेनों को किया गया है रद्द
बता दें कि इस लिस्ट में असम एक्सप्रेस का नाम भी शामिल है। इस ट्रेन के रद्द होने से दिल्ली और रोहतक के बीच सफर करने वालों को भी परेशानी हो सकती है। इस ट्रेन को भी 28 फरवरी तक रद्द किया गया है। इसी के साथ ट्रेन नंबर 04974 भिवानी रोहतक स्पेशल पैसेंजर और 04975 रोहतक भिवानी स्पेशल पैसेंजर को भी 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक रद्द किया गया है।