Delhi: हरियाणा में इस समय विकास का काम किया जा रहा है। हरियाणा में 2024 में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं जिनकी तैयारी की जा रही है। इसके लिए हरियाणा सरकार भी एक्शन में आ गई है। अब हरियाणा की सड़कों को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब हरियाणा के हर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को चकाचक किया जाने वाला है।
इसके लिए हरियाणा सरकार ने भी बड़ा एलान किया है। हरियाणा सरकार हर विधायक को अपने क्षेत्र की सड़कों को चकाचक करने के लिए 25-25 करोड़ देने वाली है। ऐसे में अब हरियाणा की सड़कों को मरम्मत कर बढ़िया बनाया जा सकेगा।
हरियाणा की सड़कों को किया जाएगा चकाचक
हरियाणा सरकार द्वारा हर विधायक को सड़कों को चकाचक करने के लिए 25-25 करोड़ दिए जाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार 17 विधायकों के प्रस्ताव को मंजूर भी किया जा चुका है और 23 विधायकों के प्रस्ताव मुख्यालय में पहुँच भी चुके हैं। बाकी बचे हुए विधायकों को भी प्रस्ताव भेजने के लिए कहा जा रहा है। इस बारे में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ही इस बारे में बताया है। जजपा विधायकों में फैली नाराजगी को लेकर भी चौटाला ने कहा है कि परिवार में ही नाराजही होती है और लेकिन अब सब ठीक है और वे विधायकों को भी बातचीत कर मना लेंगे।
हरियाणा को केंद्र सरकार से मिली कई सौगात
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया है कि केंद्र सरकार ने भी प्रदेश को भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत ही कई बड़ी सौगात भी दी हैं। इसमें हिसार से रेवाड़ी तक नेशल हाइवे को मंजूरी दी जा चुकी है। वहीं दिल्ली से चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर ट्रेफिक का दबाव बढ़ रहा था जिसके लिए दिल्ली से अंबाला तक ग्रीन एक्सप्रेस वे को भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा पानीपत से चौटाला तक भी नेशनल हाइवे बनाया जा रहा है जिसे 9 नेशनल हाइवे से जोड़ा जाने वाला है।