Delhi: ऐसे कई लोग होते हैं जो अपनी कमजोरी के कारण खुद को बेकार समझ लेते हैं और अपनी जिंदगी में हार मानकर बैठ जाते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो वाकई अपनी कमजोरियों को तलाक बना लेते हैं और देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। हरियाणा के एक दृष्टिहीन बच्चे ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है
इस बच्चे का नाम मेद्यांश सोनी है जो हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है। मेद्यांश ने अपने अनोखे टैलेंट से सभी को हैरान कर दिया है और अब उनका नाम एशिया बुक ऑफ द रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। मेद्यांश के परिवार को भी उन पर काफी गर्व हो रहा है। आइए जानते हैं मेद्यांश के अनोखे टैलेंट के बारे में
हरियाणा के मेद्यांश बनाया अनोखा रिकॉर्ड
हरियाणा के सिरसा के रहने वाले दृष्टिहीन मेद्यांश ने अपने अनोखे रिकॉर्ड से देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। मेद्यांश का नाम पहले इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था जिसके बाद अब उनका नाम एशिया बुक ऑफ द रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। जानकारी के अनुसार मेद्यांश को कैलेंडर बॉय कहा जाता है। मेद्यांश पिछले 30 सालों में किसी भी डेट का दिन पूछने पर सही जानकारी दे देते हैं। इसी के चलते उनके नाम ये रिकॉर्ड हुआ है। दृष्टिहीन होने के बावजूद भी मेद्यांश ने कभी हार नहीं मानी और अपनी पहचान बनाई है।
परिजनों को हो रहा है गर्व
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भी मेद्यांश से 75 डेट से जुड़े सवाल किए गए थे और इसका जवब भी मेद्यांश ने 10-15 सेकेंड में दे दिया। इसी की जानकारी एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड को भी भेजी गई थी। मेद्यांश साइंस ओलम्पियाड में भी 10 मेडल जीत चुके है। परिजनों को भी अब मेद्यांश की कामयाबी पर गर्व हो रहा है।