पंचकूला : इस समय दिल्ली एनसीआर की स्थिति प्रदूषण के कारण खराब होती जा रही है| इसके लिए ग्रेप के चौथे चरण को भी लागू कर दिया गया है| हरियाणा राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा भी प्रदूषण को रोकने के लिए कई अहम फैसले किए जा रहे हैं| लेकिन बोर्ड ने हाल ही में HSIIDC पर भी कार्यवाई की है|
बताया जा रहा है कि हरियाणा राज्य औद्योगिक संरंचना विकास निगम के औद्योगिक क्षेत्रों में कूड़ा खुले में डालने और जलाने के कारण ही बोर्ड ने एचएसआईआईडीसी पर जुर्माना लगाया गया है| वहीं निगम को इस कूड़े का सही ढंग से निपटारा करने के निर्देश भी बोर्ड की ओर से जारी कर दिए गए हैं| आइए जानते हैं
HSIIDC पर हुई सख्त कार्यवाई
हरियाणा राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा एचएसआईआईडीसी पर सख्त कार्यवाई की है| खुले में कूड़ा डालने और उसे जलाने के मामले में ही ये कार्यवाई की गई है| ग्रेप अवधि के दौरान नियमो का उल्लंघन करने के कारण ही निगम पर 25 लाख का जुर्माना बोर्ड ने लगाया है| ये जुर्माना निगम को जल्द से जल्द बोर्ड के पंचकुला कार्यालय में डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा कराने के निर्देश जारी किए गए हैं| वहीं बोर्ड ने निगम के वरिष्ठ प्रबंधक को इसका कारण बताने के लिए कहा है और साथ ही कई इलाकों में कूड़ा निस्तारण को सही ढंग से करने के निर्देश जारी किए हैं|
बोर्ड एसडीओ ने किया था निरीक्षण
बोर्ड एसडीओ अमित दहिया ने हाल ही में इन औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया था| इस दौरान उन्हें सड़क किनारे और अन्य जगहों पर भी कूड़ा बिखरा हुआ मिला था| वहीं कई जगहों पर तो कूड़ा जलाया भी हुआ था| इसके बाद ही बोर्ड ने पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क लगाने का फैसला किया है|