Sunday, March 19, 2023

कुरुक्षेत्र में इस दिन शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, कई मायनों मेँ खास होगा ये आयोजन

Must Read

Delhi: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का आयोजन होने वाला है। हरियाणा सरकार द्वारा भी इस आयोजन के लिए ज़ोरों शोरों से तैयारी की जा रही है। ये आयोजन बेहद ही खास होने वाला है जिसमें कई कार्यक्रम भी होने वाले हैं। इस महोत्सव का उद्देश्य भी गीता का संदेश देश दुनिया तक पहुँचाने का है।

इस बार गीता जयंती भी बेहद खास होने वाली है और इसी के चलते कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आने वाले कुछ ही दिनों में गीता महोत्सव का आयोजन शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि दूर दूर से लोग इस आयोजन का लुत्फ उठाने के लिए कुरुक्षेत्र पहुँचने वाले हैं। आइए जानते हैं

कुरुक्षेत्र में होगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस बार ये मेला 19 नवंबर से शुरू होने जा रहा है जो 6 दिसंबर तक लगने वाला है। हालांकि जानकारी दी गई है कि इस मेले में मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर से ही शुरू होने वाले हैं। इस बार मध्यप्रदेश स्टेट पार्टनर तो वहीं नेपाल कंट्री पार्टनर होने वाला है। हरियाणा सरकार भी इस मेले के सही संचालन के लिए ज़ोरों शोरों से तैयारी कर रही है। मेले का आयोजन खास इसलिए भी है क्योंकि इस बार मेले को अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा है।

देश दुनिया तक पहुंचाया जाएगा गीता का संदेश

जानकारी के अनुसार इस महित्सव का शुभारंभ भी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ही करने वाली हैं। इस दौरान 18000 बच्चे समूहिक तौर पर भगवद गीता का पाठ भी करनेवाले हैं। ये पल भी बेहद खास होने वाला है। इस महोत्सव में 3 देशों के राजदूत भी भाग लेने वाले हैं और साथ ही 25 से ज्यादा देशों के लोग सोशल मीडिया के जरिये इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। सीएम ने कहा है कि इस आयोजन के जरिये देश दुनिया तक गीता का संदेश पहुंचाया जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

चरखी दादरी की यह सड़क गड्ढों में हुई तब्दील, आमजन को भी हो रही है परेशानी

Delhi: सरकार द्वारा समय-समय पर अच्छी सड़क कनेक्टिविटी देने का दावा किया जाता है। हरियाणा सरकार द्वारा कहा जाता...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana