Monday, March 20, 2023

हरियाणा में बस चुका है नया शहर, खाना पीना और रहना सब कुछ है फ्री

Must Read

Delhi: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसने वाकई हर किसी को हैरान कर दिया है। पानीपत के भोड़वाल माजरी में इन दिनों श्रद्धा का अटूट भाव देखा जा रहा है जो हर किसी को हैरान कर रहा है। पानीपत के समालखा के भोड़वाल माजरी के आध्यात्मिक स्थल पर 75वें संत निरंकारी समागम का आयोजन किया जा रहा है।

इस स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का अटूट भाव देखा जा रहा है। लाखों श्रद्धालु इस स्थल पर पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं यहाँ भीड़ देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यहाँ शहर बस गया है। इस शहर में रहने और खाने की व्यवस्था भी फ्री दी जा रही है। आइए जानते हैं

हरियाणा में दिखा अटूट श्रद्धा का भाव

75वें संत निरंकारी समागम का आयोजन हरियाणा में भी किया जा रहा है। यहाँ लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि अब तक इस समागम में पाँच लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इस समागम में बड़े बुजुर्ग, बच्चे और दिव्यांग तक पूरी श्रद्धा के साथ पहुँच रहे हैं। बीती छुट्टियों में यहाँ 7 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुँचने का दावा किया जा रहा है। 630 एकड़ के इस क्षेत्र में 24 घंटे हलचल है और दूर दूर से लोग यहाँ पहुँच रहे हैं। दोपहर डेढ़ बजे ही सत्संग की शुरुआत होती है जिसमें सतगुरु माता सुदीक्षा और सतगुरु रमित मंच पर बैठते हैं और श्रद्धालु भी इन्हें नमसकर करने के लिए लंबी लाइने लगा रहे हैं।

रहने खाने की बिल्कुल फ्री है व्यवस्था

बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं के रहने और खाने पीने की भी बढ़िया व्यवस्था की जा रही है। यहाँ रोजाना 400 क्विंटल से ज्यादा चावल, 250 क्विंटल से ज्यादा दाल, 7 लाख से ज्यादा रोटियाँ बनाई जा रही हैं। नाश्ते से लेकर रात के खाने तक की व्यवस्था की जा रही है। इस पूरे क्षेत्र को चार ब्लॉक में भी बांट दिया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

चरखी दादरी की यह सड़क गड्ढों में हुई तब्दील, आमजन को भी हो रही है परेशानी

Delhi: सरकार द्वारा समय-समय पर अच्छी सड़क कनेक्टिविटी देने का दावा किया जाता है। हरियाणा सरकार द्वारा कहा जाता...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana